तैराकी में बालकों संग चमकीं बालिकाएं
अंबेडकरनगर : जिले क्रीड़ा विभाग की ओर से पंडित दीन दयाल उपाध्याय के जन्म शताब्दी के मौके
अंबेडकरनगर : जिले क्रीड़ा विभाग की ओर से पंडित दीन दयाल उपाध्याय के जन्म शताब्दी के मौके पद दो दिवसीय तैराकी और एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। गुरुवार को राजकीय एकलव्य स्पोर्टस स्टेडियम पर बालक एवं बालिका वर्ग की विविध तैराकी प्रतियोगिता के साथ ही खेलों का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि के तौर पर जिला ओलंपिक संघ के सचिव मृत्युंजय ¨सह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के बाद प्रतियोगिता शुरू कराई। यहां एथलेटिक्स संघ के सचिव सुधीर चतुर्वेदी, जिला क्रीड़ा अधिकारी नीरज मिश्र, कुमारी शिल्पी गौतम, कुमारी आशा तथा वीरेंद्र कुमार निषाद ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
शुक्रवार को पुलिस लाइंस परिसर में एथलेटिक्स की प्रतियोगिताओं का आयोजन किए जाने के साथ ही विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर प्रतियोगिता का समापन होगा। स्टेडियम परिसर स्थित तरणताल में 14 वर्षीय बालिका वर्ग 25 तथा 50 मीटर फ्री स्टाइल तैराकी प्रतियोगिता में ओजस्वी राज को पहला स्थान, शिवानी को दूसरा स्थान तथा कृतिका को तीसरा स्थान मिला। इसके अलावा 14 वर्षीय बालक वर्ग 50 मीटर फ्री स्टाइल प्रतियोगिता में अभ्युदय कुमार वर्मा को पहला स्थान, विवेक पांडेय को दूसरा स्थान तथा अनिमेष त्रिपाठी को तीसरा स्थान मिला। 14 वर्षीय बालक वर्ग 25 मीटर फ्री स्टाइल प्रतियोगिता में अभ्युदय कुमार वर्मा को पहला स्थान, विवेक पांडेय को दूसरा स्थान तथा शोहम त्रिपाठी को तीसरा स्थान मिला। वहीं 17 वर्षीय बालक वर्ग 25 मीटर फ्री स्टाइल प्रतियोगिता में शिखर चतुर्वेदी को पहला स्थान, त्रिपुरेश त्रिपाठी को दूसरा स्थान तथा अमित कुमार को तीसरा स्थान मिला। जबकि 17 वर्षीय बालक वर्ग 50 मीटर फ्री स्टाइल प्रतियोगिता में आदर्श ¨सह को पहला स्थान, त्रिपुरेश त्रिपाठी को दूसरा स्थान तथा शिखर चतुर्वेदी को तीसरा स्थान मिला। इससे इतर 17 वर्षीय बालक वर्ग 50 मीटर बैक स्टोक प्रतियोगिता में आदर्श ¨सह को पहला स्थान, अभिषेक को दूसरा स्थान तथा ¨प्रस कुमार को तीसरा स्थान मिला। पढ़ाई के साथ खेलना जरूरी : सांसद
हंसवर : स्थानीय रांगेय राघव इंटर कॉलेज में तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद कुमार ¨सह की अध्यक्षता व अमित कुमार मिश्र के संचालन में संपन्न हुई। मुख्य अतिथि सांसद डॉ. हरिओम पांडेय उपस्थित रहे। सांसद ने कहा कि मानवीय मूल्यों के विकास में खेलों का महत्वपूर्ण स्थान है। इसीलिए भारत सरकार ने खेलों इंडिया जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम शुरू किया है। यह अभियान ग्रामीणांचलों में काफी लाभदायक है। इसके पूर्व विद्यालय के संरक्षक हरिनिवास मिश्र एवं प्रबंधक मनोज कुमार मिश्र ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। 100 मीटर बालक दौड़ में विपिन यादव कटेहरी क्षेत्र प्रथम, विनय कुमार नाऊसांडा दूसरे स्थान पर रहे। 800 मीटर दौड़ में विशाल यादव राजेसुल्तानपुर ने प्रथम, विकास क्षेत्र नेवादा दूसरा स्थान प्राप्त किया। 1500 मीटर दौड़ में विजय कुमार नाऊसांडा प्रथम, 3000 मीटर दौड़ में चंद्रेश टांडा प्रथम, भाला फेंक में मनीराम हंसवर प्रथम, डिस्कस थ्रो में अमित तिवारी हंसवर प्रथम, ऊंचीकूद में बृजेश कुमार नाऊसांडा प्रथम रहे। बालिका वर्ग में 100 मीटर दौड़ में सौम्या रेडिएंट प्रथम, 800 मीटर दौड़ में स्वप्निल रेडिएंट प्रथम, 1500 मीटर दौड़ में स्वप्निल वर्मा जलालपुर प्रथम, 800 मीटर दौड़ में अंजलि राजेसुल्तानपुर प्रथम, भाला फेंक में संध्या पाल नेवादा प्रथम रहे। डिस्कस थ्रो में नीतू जलालपुर, ऊंचीकूद में रजनी किछौछा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। खेलकूद व्यायाम शिक्षक शिक्षक प्रदीप यादव के नेतृत्व में हुआ। रामसंहार ¨सह, देवेंद्र उपाध्याय, अबूजर अंसारी, मुकेश दुबे, आलोक द्विवेदी, संतोष त्रिपाठी, नित्यानंद पांडेय, ओमनाथ मिश्र, दशरथ वर्मा, विजय पाल गौड़ आदि ने योगदान दिया।