Move to Jagran APP

गांवों में भरा बाढ़ का पानी

रौद्र रूप धारण कर सोमवार तक तेजी से बढ़ रही घाघरा नदी की बाढ़ में मंगलवार को गिरावट दर्ज होने के साथ जलस्तर फिलहाल स्थिर हो गया है। हालांकि तटीय गांवों में अभी हालात भयावह बने हैं। बाढ़ का पानी खेत और रास्तों के बाद अभी आबादी और घरों में भरा है। टांडा संवादसूत्र के मुताबिक बाढ़ से प्रभावित ग्रामीणों को राहत देने वाली खबर है कि बाढ़ का पानी मंगलवार सुबह से लगातार एक सेंटीमीटर पीछे खिसक रहा है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 04 Aug 2020 10:53 PM (IST)Updated: Tue, 04 Aug 2020 10:53 PM (IST)
गांवों में भरा बाढ़ का पानी
गांवों में भरा बाढ़ का पानी

अंबेडकरनगर : घाघरा नदी के बढ़ते जलस्तर में मंगलवार को गिरावट दर्ज होने के साथ पानी स्थिर हो गया है। हालांकि तटीय गांवों में अभी हालात भयावह बने हैं। बाढ़ का पानी घरों में भरा है। टांडा संवादसूत्र के मुताबिक मंगलवार सुबह से लगातार नदी का जलस्तर एक सेंटीमीटर नीचे खिसक रहा है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के मांझा उल्टहवा, मांझा कला, गंगापुर में बाढ़ का पानी भरा है। मांझा उल्टहवा ग्राम पंचायत के जालिम का पूरा और बाबूराम के पूरा में दर्जनों घरों में घुस गया। प्रधान का पूरा भी प्रभावित हो गया। निचले स्थान पर बसे ग्रामीण पड़ोसियों के घर शरण लिए हैं। पशुओं के लिए चारे की भी दिक्कत है। नगर क्षेत्र के नेहरूनगर धोबियाना में बाढ़ का पानी घुस गया है। मेहनिया मुहल्ला भी प्रभावित है। हनुमानगढ़ी, शनिदेव मंदिर के सहन पर बाढ़ का पानी है। ग्रामीणों के बचाव और आवागमन के लिए प्रशासन ने नौका लगाई है। टीएन पीजी कॉलेज को शरणस्थली बनाकर सक्रिय कर दिया गया है। मंगलवार को दोपहर 12 बजे तक जलस्तर आठ सेंटीमीटर नीचे खिसक गया। एसडीएम अभिषेक पाठक लगातार भ्रमण कर हालात का जायजा लेते रहे। बताया नदी का जलस्तर उतरने लगा है। दोपहर दो बजे रिकार्ड हुए जलस्तर में नदी खतरे के निशान 92.730 मीटर से 70 सेंटीमीटर ऊपर 93.430 मीटर पर है। राजेसुल्तानपुर संवादसूत्र के अनुसार आलापुर तहसील क्षेत्र के मांझा कम्हरिया के पुरवों में नदी का पानी घुस गया है। एडीएम डॉ. पंकज वर्मा ने भी आलापुर तहसील क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। उनके साथ एसडीएम धीरेंद्र श्रीवास्तव व तहसीलदार ज्ञानेंद्र यादव, तहसीलदार जावेद अंसारी, लेखपाल राजकपूर, पशु चिकित्सक डॉ. मनोज कुमार यादव आदि शामिल थे। एसडीएम ने बताया नाव के सहारे ग्रामीण आवागमन कर रहे है। राशन समेत अन्य सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है।

loksabha election banner

-चटख धूप व उमस से जनजीवन बेहाल

-अंबेडकरनगर : मंगलवार की सुबह चटख धूप खिली के साथ ही हुई और तापमान में इजाफा होने से उमस से लोग बेहाल है। जिले का तापमान अधिकतम 35 व न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों बारिश होने का अनुमान लगाया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.