Move to Jagran APP

शोभायात्रा के साथ मां की विदाई, नदियों में मूर्ति विसर्जन

छिटपुट विवाद के अलावा शांतिपूर्ण माहौल में नवरात्र पर्व संपन्न

By JagranEdited By: Published: Sat, 16 Oct 2021 11:57 PM (IST)Updated: Sat, 16 Oct 2021 11:57 PM (IST)
शोभायात्रा के साथ मां की विदाई, नदियों में मूर्ति विसर्जन
शोभायात्रा के साथ मां की विदाई, नदियों में मूर्ति विसर्जन

अंबेडकरनगर: आस्था और उल्लास के साथ नवरात्र का पावन पर्व संपन्न हो गया है। शुक्रवार को जिला मुख्यालय से ग्रामीणांचल तक अधिकांश स्थानों पर धूमधाम से मां नवदुर्गा की भक्तों ने विदाई की। नदियों और कृत्रिम गड्ढों में दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मुस्तैद रहे। छिटपुट स्थानों पर मामूली विवाद को छोड़कर सभी स्थानों पर मूर्ति विसर्जन, रावण पुतला दहना व मेले का आयोजन निर्विघ्न संपन्न हुआ। डीएम सैमुअल पॉल, एसपी आलोक प्रियदर्शी, एडीएम अशोक कनौजिया, एएसपी संजय राय समेत एसडीएम, सीओ और सभी थानों की पुलिस, पीएसी अतिरिक्त सुरक्षा बलों के साथ मुस्तैद रहते हुए निगरानी करती रही। शनिवार को भी ग्रामीणांचल के कई स्थानों पर मूर्ति विसर्जन चल रहा है।

prime article banner

जय शिवबाबा दुर्गापूजा समिति सीहमई कारीरात के अध्यक्ष मयंक त्रिपाठी व पदाधिकारियों ने सुबह साढ़े आठ बजे पंडाल में मंत्रोच्चार कर मां दुर्गा की मूर्ति का विसर्जन कराया। यहां मातारानी की शोभायात्रा निकाली। यात्रा सीहमई कारीरात से निकलकर श्रवणधाम में संपन्न हुई। जयकारे के बीच यहीं मूर्ति का जलप्रवाह किया गया। पदाधिकारी में प्रेमनारायण तिवारी, नीरज तिवारी, सौरभ तिवारी, विमल तिवारी, वेंकटेश्वर तिवारी, विशाल तिवारी आदि श्रद्धालु यहां शामिल थे।

सम्मनपुर: नदियों को प्रदूषण से बचाने और विसर्जन के दौरान होने वाले हादसों से बचने के लिए गड्ढे में प्रतिमाओं का विसर्जन कराया गया। श्रद्धालु नदियों में ही विसर्जन करने पर अड़े रहे। सुल्तानगढ़ के पास तमसा नदी पर बने दुर्गा प्रतिमा विसर्जन स्थल पर इस बार प्रशासन ने पुख्ता व्यवस्था की थी। यहां दूर-दराज से आए श्रद्धालु दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन करते हैं। ग्रामीणांचल से लेकर शहरी क्षेत्र तक प्रतिमा विसर्जन को लेकर धूम रही। सुबह श्रद्धालुओं ने दुर्गा प्रतिमा को गाड़ी पर सजा कर रखा और उसके बाद धूप, दीप, अगरबत्ती के साथ मां की पूजा अर्चना की। इसके बाद रास्ते भर श्रद्धालु डीजे की धुन पर नाचते गाते और अबीर गुलाल उड़ाते हुए विसर्जन स्थल पहुंचे। श्रद्धालुओं ने तमसा नदी घाट पर प्रतिमा विसर्जन कर दिया।

महरुआ: मां दुर्गा की 92 प्रतिमाएं महरुआ क्षेत्र में स्थापित हुई हैं। शुक्रवार प शनिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच में 62 प्रतिमाएं राष्ट्रीय राजमार्ग टांडा-बांदा हाईवे से होते हुए श्रवण क्षेत्र धाम में प्रतिमाओं का विसर्जन हो गया। पहितीपुर, रामबाबा, महरुआ, नसीरपुर आदि बाजारों की प्रतिमाएं शुक्रवार को विसर्जित की गई। थानाध्यक्ष विवेक वर्मा ने बताया कि बची हुई प्रतिमाओं का विसर्जन कल होगा। आदमपुर तिदौली, पहाड़पुर, हीड़ी पकड़िया, बरामदपुर जरियारी, सेमरी, सहित गांव में दुर्गा जी के पंडाल में जागरण तथा भंडारा आयोजित हुआ। रामलीला मैदान में मेला लगा। इसमें पड़ोसी जनपद सुलतानपुर के श्रद्धालु अष्टभुजी माता मंदिर पर पूजा अर्चना करने आए। महिलाएं और बच्चों ने मेले में जमकर खरीदारी की।

विद्युतनगर : टांडा नगर समेत ग्रामीणांचल में मां दुर्गा की उपासना के बाद शनिवार को ढोल नगाड़े के बीच भव्य शोभायात्रा निकाली गई। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में घाघरा नदी की धारा में विसर्जन कर विदाई दी गई। इस बीच पूरा नगर जय माता दी के उद्घोष से गुंजायमान होता रहा। सकरावल मुहल्ले से श्रीआदि शक्ति दुर्गा पूजा बाल समिति, चितौरा चौराहे पर बाल दुर्गा पूजा समिति, हयातगंज से श्री नवजागरण दुर्गा पूजा समिति, छोटीबाजार से श्रीबाल दुर्गा पूजा समिति, श्री महाशक्ति दुर्गा पूजा समिति की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। श्रीकेंद्रीय दुर्गा पूजा महासमिति द्वारा आयोजित महाआरती में टांडा विधायक संजू देवी, श्याम बाबू गुप्त, समिति के अध्यक्ष विशाल मांझी, महामंत्री दिनेश मौर्य, संतोष कुमार अग्रवाल ने शामिल होकर मां दुर्गा की आरती उतारी। शोभायात्रा नगर के छज्जापुर उत्तरी मुहल्ले में राजघाट पहुंची। जयकारों के उद्घोष के साथ मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। आसोपुर, ब्राहिमपुर, अरखापुर, काश्मिरियां, ईनामीपुर पर प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। मुबारकपुर में कालीचौरा घाट, महादेवा घाट पर विसर्जन किया गया। एसडीएम अभिषेक पाठक, सीओ संतोष कुमार, कोतवाल बृजेंद्र शर्मा, अलीगंज थानाध्यक्ष नागेंद्र सरोज आदि पुलिस व पीएसी के जवान तैनात रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
OK