Move to Jagran APP

दिव्यांगजनों का सहयोग परमात्मा की सेवा

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर दिव्यांगजनों को उपकरण बांटे गए। स्वास्थ और दीर्घायु होने की कामना कर मिष्ठान वितरण किया गया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 17 Sep 2020 11:45 PM (IST)Updated: Thu, 17 Sep 2020 11:45 PM (IST)
दिव्यांगजनों का सहयोग परमात्मा की सेवा
दिव्यांगजनों का सहयोग परमात्मा की सेवा

अंबेडकरनगर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70वें जन्मदिन पर भाजपा कार्यालय अटल भवन में 70 दिव्यांगजनों को उनकी जरूरत के उपकरण बांटे। साथ ही प्रधानमंत्री के स्वास्थ और दीर्घायु होने की कामना करते हुए मिष्ठान वितरण किया गया।

loksabha election banner

भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा की अध्यक्षता और उपाध्यक्ष मनोज मिश्र के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह ने कहा कि दिव्यांगजनों का सहयोग परमात्मा की सेवा और पूजा के बराबर है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि नर सेवा, नारायण सेवा के भाव को अपने जीवन का अंग मानकर अक्षम लोगों की सेवा करते रहना चाहिए। विशिष्ट अतिथि नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सरिता गुप्ता ने भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर लोगों को बधाई दी।

कार्यक्रम संयोजक और संचालक मनोज मिश्र ने सभी का आभार जताया और कहा कि सहयोग से ही समाज चलता है। कार्यालय पर रोशन लाल, मोहम्म सिद्दीकी, शाबिया खातून, नूर शबा, सरफराज अहमद, शरीफ़ अहमद, साधना, प्रतिज्ञा, मिथिलेश, अनिरुद्ध, मरियम सहित 70 दिव्यांगजनों को उनके आवश्यकता अनुरूप उपकरण वितरित किया गया।

इस मौके पर महामंत्री मिथिलेश त्रिपाठी, उपाध्यक्ष रमेश चंद्र गुप्त, रफत एजा•ा, मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय, मनोज गुप्त (गुड्डू), जिला मंत्री दिलीप पटेल, कमलेश मौर्य, बजरंगी पाठक, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अंबिका जायसवाल, महामंत्री संध्या श्रीवास्तव आदि मौजूद रहीं।

युवा मोर्चा ने धूमधाम से मनाया पीएम का जन्मदिन : भारतीय जनता युवा मोर्चा ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर जिलाध्यक्ष विकास मोदनवाल की अध्यक्षता में बसखारी डिवहरे बाबा मंदिर परिसर में हवन-पूजन के साथ कार्यकर्ताओं का सम्मान एवं भोज किया। संचालन उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने किया। जिलाध्यक्ष ने कोरोना काल में बेहतर कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को सम्मान पत्र व अंगवस्त्र भेटकर सम्मानित किया। सभासद महेंद्र जायसवाल, चंद्रभान गुप्त, चंद्रेश निषाद, प्रवीण कुमार दुबे, संदीप अग्रहरि, विवेक मोदनवाल, अनिल सोनी, सुधाकर मिश्र, अनुराग वर्मा, मोतीलाल यादव, रविराज राजभर, दिनेश गुप्त, विशाल गौतम, मेवालाल पासवान सम्मानित हुए। लवकुश, बालगेविद मौर्य, अंकित अग्रहरि, भोले सोनी, धीरज मद्धेशिया आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.