भाजपा ने अदालत के फैसले का किया स्वागत
कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर खुशी जताई। बाबरी ढांचा विध्वंस मामले में विशेष सीबीआइ अदालत ने फैसला सुनाया।
अंबेडकरनगर : बाबरी ढांचा विध्वंस मामले में बुधवार को विशेष सीबीआइ अदालत द्वारा सुनाए गए फैसले में सभी आरोपियों के बरी होने पर भाजपा जिलाध्यक्ष कपिलदेव वर्मा ने कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर खुशी जताई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सच्चाई की जीत हुई है। श्रीराम जन्म भूमि विवाद के निपटारे के बाद अदालत द्वारा सुनाए गए महत्वपूर्ण फैसलों में यह दूसरा बड़ा फैसला है। भाजपा और विश्व हिदू परिषद ने हिदू समाज के गौरव के लिए जो लड़ाई शुरू की है, वह सही रास्ते पर है। जिला उपाध्यक्ष चंद्र प्रकाश वर्मा, विमलेंद्र प्रताप सिंह (मोनू), बाबा राम शब्द यादव, बाल्मीकि उपाध्याय, दीपक तिवारी, राम बहाल वर्मा, मनीष मिश्र, मनोज गुप्त (गुड्डू), ज्ञानचंद मोदनवाल अतुल वर्मा, विनय पांडेय, कमलेश मौर्य, सदाराम वर्मा, रवि सिंह चौहान, मनोज मौर्य, अशोक कनौजिया, विजय वर्मा, अमित प्रजापति, मनीष वर्मा, शोएब अख्तर, अंकित वर्मा आदि शामिल रहे।
किछौछा में भाजयुमो जिलाध्यक्ष विकास मोदनवाल ने कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर फैसले का स्वागत किया। दिलीप श्रीवास्तव, चंद्र प्रकाश यादव, विनीत, अंकित अग्रहरि, मनोज मद्धेशिया, महेंद्र जायसवाल, चंद्रेश, भोले सोनी, रमेश रावत, गोपाल सोनी आदि ने खुशी व्यक्त किया।
जलालपुर के रामलीला मैदान में विश्व हिदू परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष केशव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में बैठक कर मिष्ठान वितरण कर खुशी मनाई गई। मालीपुर में हनुमानजी मंदिर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष रणविजय व मंडल महामंत्री राकेश गुप्त की अध्यक्षता में बैठक कर खुशी मनाई गई और मिष्ठान का वितरण किया गया। सचिन आजाद पांडेय, तुलसी लाल यादव, राजितराम चौहान आदि मौजूद रहे।