वैश्विक महामारी में मोदी सरकार गरीबों के साथ : शिवनायक
अंबेडकरनगर जब से केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है तब से पूरे विश्व में भारत का मान सम्मान बढ़ा है। आज चाहे चीन हो या पाकिस्तान सभी को जवाब देने में भारत सक्षम है। उक्त बातें भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शिवनायक वर्मा ने भाजपा सरकार के एक वर्ष पूरा होने पर व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इतना ही नहीं मोदी सरकार कोरोना जैसी महामारी से निपटने का जो सार्थक प्रयास किया उसकी जितनी प्रशंसा की जाए वह कम है।
अंबेडकरनगर : जब से केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है तब से पूरे विश्व में भारत का मान सम्मान बढ़ा है। आज चाहे चीन हो या पाकिस्तान सभी को जवाब देने में भारत सक्षम है। उक्त बातें भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शिवनायक वर्मा ने भाजपा सरकार के एक वर्ष पूरा होने पर व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इतना ही नहीं मोदी सरकार कोरोना जैसी महामारी से निपटने का जो सार्थक प्रयास किया उसकी जितनी प्रशंसा की जाए वह कम है। वर्तमान में पूरा विश्व आर्थिक तंगी से गुजर रहा है। इसमें अपना देश भी है लेकिन जिस इच्छा शक्ति से केंद्र सरकार गरीबों, किसानों, महिलाओं, वृद्ध, विधवा, व्यापारी तथा नौजवानों के साथ खड़ी है वह अपने आप एक उपलब्धि कही जाएगी।