Move to Jagran APP

संपत्ति हड़पने के लिए जहर देकर हत्या का आरोप

पत्नी ने थाने पहुंचकर दी नामजद तहरीर.संदिग्धावस्था में हुई युवक की मौत का मामला.

By JagranEdited By: Published: Fri, 10 Jul 2020 12:17 AM (IST)Updated: Fri, 10 Jul 2020 12:17 AM (IST)
संपत्ति हड़पने के लिए जहर देकर हत्या का आरोप
संपत्ति हड़पने के लिए जहर देकर हत्या का आरोप

भीटी (अंबेडकरनगर) : थाना क्षेत्र भीटी के गोविदापुर गांव में गत माह युवक की संदिग्धावस्था में मौत मामले में नया मोड़ आ गया है। पत्नी ने संपत्ति हड़पने के लिए जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए तीन लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। महिला ने आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर अपनी पुत्री के साथ आत्महत्या की चेतावनी दी है। गांव निवासी राम नयन निषाद की गत माह 15 जून की संदिग्धावस्था में घर पर ही मौत हो गई थी। तत्समय उसकी पत्नी ऊषा देवी मायके में थी। सूचना पर वह रोते बिलखते घर पहुंची। परिवारीजन ने उसके पति की अचानक मौत होने की बात बताई। इस पर विश्वास करते हुए वह उनके क्रिया कर्म में व्यस्त हो गई। इसके बाद वह संपत्ति अपने नाम दर्ज कराने के लिए तहसील में भाग दौड़ शुरू किया। पति की संपत्ति गत वर्ष 23 अक्टूबर को ही उसके रिश्तेदार द्वारा वसीयत कराए जाने की जानकारी हुई। इससे उसके पैरों तले जमीन ही खिसक गई। थानाध्यक्ष नारदमुनि सिंह ने बताया जांच की जा रही है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.