जांच-पड़ताल तेज, लॉकडाउन उल्लंघन में 56 गिरफ्तार
व देवहट में विभिन प्रदेशों से आये 27 प्रदेशी बाबूओं द्धारा क्वारंटाइन का उलंघन करने पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। देवहट गांव में कुल 27 लोग विभिन्न शहरो से गत दिन अपने घर को लौटे थे।
अंबेडकरनगर : कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए प्रशासन की सख्ती के बीच विभिन्न शहरों से आने वाले लोगों में कमी नहीं हो रही है। इस कारण लॉकडाउन को प्रभावी बनाने के लिए शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों पर पुलिस का पहरा सख्त हो गया है। विभिन्न बैरियर व चेकनाका पर 442 वाहनों की जांच की गई और 45 वाहनों का चालान करते हुए आठ को सीज कर दिया गया है। साथ ही लॉकडाउन का उल्लंघन करने के आरोप में 56 लोगों को गिरफ्तार किया गया जिन्हें बाद में निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया। नगर में डीएम राकेश कुमार मिश्र, एसपी आलोक प्रियदर्शी, एएसपी अवनीश कुमार मिश्र, सीओ धर्मेंद्र सचान व टांडा में सीओ अमर बहादुर ने भ्रमणशील रहकर स्थिति का जायजा लिया। शाम चार बजे नगर में जांच और सख्त कर दी जाती है। इससे सड़कों पर लोगों की भीड़ की जगह सिर्फ सुरक्षा कर्मी ही दिखाई पड़ते हैं।
विद्युतनगर : टांडा कोतवाली क्षेत्र के गांव देवहट में विभिन प्रदेशों से आए 27 प्रदेशी बाबूओं लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। देवहट गांव में कुल 27 लोग विभिन्न शहरों से गत दिन अपने घर को लौटे थे। गांव के प्राथमिक विद्यालय में क्वारंटाइन करने की व्यवस्था की गई थी। इनके रहने व खाने की व्यवस्था स्थानीय ग्राम प्रधान की तरफ से किया जा रहा था। आरोप हैं प्रदेशी बाबूओं ने विद्यालय पर क्वारंटाइन रहने की जगह इधर-उधर घूमने के साथ ही अपने घर जा रहे हैं। उपनिरीक्षक लवध्वज ने बताया 27 प्रदेशी बाबूओं के विरुद्ध लॉकडाउन उल्लंघन के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।
भीटी : अहिरौली थाने की पुलिस ने लॉकडाउन का उल्लंघन करने के आरोप में इसी थाना क्षेत्र के गांव खरिकाभारी निवासी विनय व रामजनम को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष कन्हैया यादव ने बताया आरोपितों को हिदायत देते हुए थाने से जमानत पर रिहा कर दिया गया।