जिला कारागार से 43 कैदी पेरोल पर रिहा
अंबेडकरनगर कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए जेलों में निरुद्ध सात साल से अधिक की सजा वाले कैदियों को पेरोल पर रिहा किया जा रहा है। न्यायालय के आदेश पर यहां जिला कारागार में बंदी 43 कैदियों को जेल प्रशासन ने पेरोल पर रिहा किया। इन्हें आठ सप्ताह के लिए रिहा किया गया है। हाथरस मथुरा गोरखपुर और गोंडा के चार कैदियों को रिहा करते हुए परिवारजनों को सूचना भेजी गई है।
अंबेडकरनगर : कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए जेलों में निरुद्ध सात साल से अधिक की सजा वाले कैदियों को पेरोल पर रिहा किया जा रहा है। न्यायालय के आदेश पर यहां जिला कारागार में बंदी 43 कैदियों को जेल प्रशासन ने पेरोल पर रिहा किया। इन्हें आठ सप्ताह के लिए रिहा किया गया है। हाथरस, मथुरा, गोरखपुर और गोंडा के चार कैदियों को रिहा करते हुए परिवारजनों को सूचना भेजी गई है। इसके साथ ही जिला प्रशासन इन्हें घर भेजने का इंतजाम कर रहा है। अंबेडकरनगर जिला कारागार कुल 42 कैदियों को तथा एक महिला कैदी को भी रिहा किया गया है। जेलर रमाकांत दोहरे ने बताया न्यायालय के आदेश पर इन कैदियों को पेरोल पर रिहा किया जा रहा है।