जिले को हराभरा बनाने को रोपे जाएंगे 28 लाख पौधे
जीवों पर इसका असर दिखाई दे रहा है। इस गंभीर समस्या से निजात दिलाने के लिए पेड़ पौधों को रोपित करना व
अंबेडकरनगर : वन विभाग नए साल में व्यापक पौधरोपण अभियान चलाएगा। जिले में वन क्षेत्र बढ़ाने के लिए विभिन्न प्रजातियों के 2817064 पौधे लगाए जाएंगे। इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण की अलख जगाने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए जागरूकता फैलाई जाएगी।
इस समय आठ पौध नर्सरी है। लक्ष्य प्राप्ति के लिए इसको बढ़ाकर 16 किया जाएगा। पर्यावरण दिवस पांच जून को सभी विभाग पौधरोपण करके पर्यावरण की अलख जगाएंगे। इसके साथ ही स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लगभग 17 हजार पौधे रोपे जाएंगे। शेष पौधों का रोपण वर्षाकाल में किया जाएगा। इसमें वन विभाग के अलावा कृषि, उद्यान, शिक्षा, लोक निर्माण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, भूमि संरक्षण विभाग, जल संसाधन विभाग सहित विभिन्न विभाग शामिल हैं। इसके तहत नीम, आंवला, पीपल, बरगद, कदम, यूकेलिप्टस के अलावा फूलों के पौधों का रोपण किया जाएगा।
--------
दो फरवरी को मनेगा बर्ड फेस्टिवल : पर्यावरण की सुरक्षा के लिए आवाम में जागरूकता फैलाने के लिए आगामी 26 जनवरी को वन विभाग के माध्यम से झांकी निकाली जाएगी, गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा दो फरवरी को बर्ड फेस्टिवल भी मनाया जाएगा। जून और जुलाई में सभी ब्लॉकों पर गोष्ठी आयोजित की जाएगी। इसमें वृक्षों की देखरेख व अन्य जीवों की सुरक्षा के बाबत लोगों को बताया जाएगा।
-----------
इस वर्ष 28 लाख पौधे रोपे जाएंगे। इसके लिए वन विभाग समेत कुल 27 विभाग सामूहिक प्रयास करेंगे।
एसएन यादव, प्रभागीय वनाधिकारी,
अंबेडकरनगर