24 वाद निस्तारित, सवा पांच लाख वसूले
अंबेडकरनगर : जनपद न्यायाधीश अशोक कुमार ¨सह के निर्देशानुसार शनिवार को न्यायालय परिसर
By JagranEdited By: Published: Sat, 03 Nov 2018 10:27 PM (IST)Updated: Sat, 03 Nov 2018 10:27 PM (IST)
अंबेडकरनगर : जनपद न्यायाधीश अशोक कुमार ¨सह के निर्देशानुसार शनिवार को न्यायालय परिसर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव आलोक कुमार ¨सह की देखरेख में भारतीय स्टेट बैंक द्वारा प्री-लिटिगेशन लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें भारतीय स्टेट बैंक की सात शाखाओं ने प्रतिभाग किया। लोक अदालत में 700 वाद लगाए गए थे। इसमें से 24 वादों का निस्तारण किया गया। वादों के निस्तारण से पांच लाख 23 हजार 23 रुपये की वसूली की गई। बैंक के यूवी मिश्र, पंकज मिश्र, आरसी यादव, आनंद मिश्र, मनीष वर्मा, महेश त्रिपाठी, जयराम कनौजिया, पंकज नायक आदि मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें