लॉकडाउन उल्लंघन में छह पर मुकदमा, 13 गिरफ्तार
अंबेडकरनगर लॉकडाउन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसके बाद भी लोग नियमों को दरकिनार करने पर आमादा हैं। बाजार व सड़कों पर लग रही भीड़ से शारीरिक दूरी का अनुपालन भी नहीं हो पा रहा है। इस बीच पुलिस ने लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर अलग-अलग थाने में छह मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया जिन्हें बाद में निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया।
अंबेडकरनगर : लॉकडाउन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसके बाद भी लोग नियमों को दरकिनार करने पर आमादा हैं। बाजार व सड़कों पर लग रही भीड़ से शारीरिक दूरी का अनुपालन भी नहीं हो पा रहा है। इस बीच पुलिस ने लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर अलग-अलग थाने में छह मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया जिन्हें बाद में निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया। विभिन्न बैरियर व चेकपोस्टों में 516 वाहनों की जांच की गई और 30 वाहन का चालान करते हुए एक सीज किया गया। 15700 रुपये समनशुल्क भी वसूल किया गया। इस बीच एसपी आलोक प्रियदर्शी ने क्षेत्र भ्रमण के बाद पुलिस कार्यालय का जायजा लिया और मातहतों को शारीरिक दूरी का पालन करने का निर्देश दिया।