1121 अधिवक्ताओं ने किया मतदान
बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में कचहरी परिसर के अधिवक्ता शेड में बने बूथ में मतदान किए गए।
अंबेडकरनगर : बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में कचहरी परिसर के अधिवक्ता शेड में बने बूथों पर सुबह 10 बजे मतदान शुरू हुआ। कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए आठ बूथ बनाए गए थे। शारीरिक दूरी व सैनिटाइजर का प्रयोग करते हुए मतदाताओं ने वोट डाले। बिना मास्क मतदाताओं का प्रवेश वर्जित था। 1189 में 1121 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया, जबकि 48 मतदाताओं ने किनारा कसा।
नौ पद के लिए 28 प्रत्याशी मैदान में हैं। अध्यक्ष पद के लिए डीजीसी सिविल इंद्रमणि शुक्ल, कृष्णदत्त मिश्र, गणपति दुबे, दिनेश प्रताप सिंह, राजेंद्र प्रसाद पटेल, रामचंद्र लाल श्रीवास्तव व शेरबहादुर यादव मैदान में हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए आफाक हुसैन, गंगेश कुमार श्रीवास्तव, देशबंधु राम किशोर श्रीवास्तव, रमेश कुमार त्रिपाठी व श्यामसुंदर यादव के बीच कड़ा मुकाबला है। उपाध्यक्ष के दो पद के लिए देवतादीन गौड़, विजय कुमार मिश्रा, संगमलाल तिवारी व सुमन कुमारी मैदान में हैं। सचिव पद के लिए रामतीरथ चौहान, रामतीरथ वर्मा, रामसागर यादव, विनोद कुमार पांडेय, शैलेंद्र कुमार तिवारी व हरगोविद यादव व कनिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए अविनाश पटेल व सूर्यांश मिश्र के बीच सीधा मुकाबला है। सह सचिव के तीन पद के लिए बलराम पटेल, राम अजोर, रवीश कुमार शुक्ल, शिव प्रशांत मैदान में हैं। कोषाध्यक्ष पद पर प्रभात कुमार मिश्र, वरिष्ठ कार्यकारिणी के छह पद के लिए अरविद दुबे, इंद्रमणि तिवारी, फतेह बहादुर सिंह, ललित कुमार तिवारी, बृजराज पांडेय व सुरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, कनिष्क कार्यकारिणी के छह पद के लिए अभिषेक उपाध्याय, अरुण कुमार वर्मा, आलोक रंजन श्रीवास्तव, धीरज पांडेय व संतोष मिश्रा पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। चुनाव अधिकारी नरसिंह नारायण सिंह ने बताया कि शुक्रवार को सुबह 10 बजे से मतगणना शुरू होगी जो अंतिम परिणाम तक चलेगी। सहनिर्वाचन अधिकारी रमेश सिंह, ताराकांत त्रिपाठी, विनोद कुमार श्रीवास्तव, डीपी सिंह, सीटीएन पांडेय, सुरेंद्र यादव, विशाल कुमार सिंह, रवींद्र वर्मा, सुधांशु पांडेय, शिवप्रसाद सिंह भोला, महेंद्र सिंह, रामशिरोमणि यादव, श्रीप्रकाश सिंह आदि चुनाव में जुटे रहे।