प्रधानमंत्री के मन की बात : बोले युवा-समस्याओं के समाधान के साथ प्रेरणा भी मिलती है Prayagraj News
छात्र ने कहा कि मन की बात में पीएम मोदी द्वारा कोविड-19 की समस्या पर चर्चा करना परिवार के बुजुर्ग की तरह लोगों को मास्क पहनने व सावधानियां के लिए प्रेरित करना अच्छा लगा।
प्रयागराज, जेएनएन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात की। इसे लेकर युवा वर्ग काफी उत्साहित नजर आया। खास कर मेधावी विद्यार्थियों से बात करने व उन्हें प्रेरित करने के तौर तरीके को काफी पसंद किया। कहा कि ऐसा कोई भी क्षेत्र नहीं बचा जिस दिशा में प्रधानमंत्री ने ध्यान न दिया हो। समस्याओं से लेकर संस्कृति के उत्थान व वीर जवानों के शौर्य तक की चर्चा करना हम सब के लिए गर्व की बात है।
आइए जानें, क्या कहते हैं युवा
- देश पर हर बुरी नजर उठाने वालों को सबक सिखाया जाएगा। उसके बाद नागरिकों से डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डाट गैलेंट्री अवार्ड डाट गोव डाट इन को देखने की अपील खास रही।
- विशालाक्षी श्रीवास्तव, ममफोर्डगंज।
मन की बात में असम की बाढ़ के साथ ही कोविड-19 की समस्या पर चर्चा करना। परिवार के बुजुर्ग की तरह लोगों को मास्क पहनने व सावधानियां के लिए प्रेरित करना अच्छा लगा।
- बाल कृष्ण श्रीवास्तव, प्रतियोगी।
प्रधामंत्री मोदी ने देश के अलग अलग हिस्सों में रहने वाले मेधावियों से बात की। उन्हें आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया। इससे पता चलता है कि वे प्रत्येक व्यक्ति से जुडऩा चाहते हैं।
- भावना, छात्रा, तेलियरगंज।
प्रधानमंत्री ने सूरी नाम के राष्ट्राध्यक्ष के शपथ ग्रहण प्रसंग की चर्चा की। बताया कि वेदों को साक्षी मानकर शपथ ली। इससे हम सब को अपनी सांस्कृतिक विरासत पर गर्व होता है।
- निदा अंसारी, एमए की छात्रा।