Move to Jagran APP

प्रयागराज में सड़क पर उतरे 'यमराज', बिना हेलमेट वालों का कटा चालान

हेलमेट लगाना कितना जरूरी है इसे बारीकी से समझाया गया। कहा कि अगर कुछ हो जाएगा तो उनके परिवार का क्या होगा। इसके अलावा जो महिलाएं बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन लेकर निकली थीं उनको भी रोककर उनका चालान काटा गया। उन्हें निश्शुल्क हेलमेट भी वितरित हुआ।

By Rajneesh MishraEdited By: Published: Fri, 27 Nov 2020 06:37 PM (IST)Updated: Fri, 27 Nov 2020 06:37 PM (IST)
प्रयागराज में सड़क पर उतरे 'यमराज', बिना हेलमेट वालों का कटा चालान
यमराज और उनके दूतों ने दौड़-दौड़कर बिना हेलमेट लगाए लोगों को पकड़ा। उनका चालान कटवाया।

प्रयागराज,जेएनएन। यातायात माह के तहत ट्रैफिक पुलिस ने शुक्रवार को लोगों को जागरूक करने के लिए अनोखा तरीका अपनाया। एसपी ट्रैफिक और सीओ ट्रैफिक ने अपनी टीम के साथ प्रतीकात्मक रूप से यमराज और उनके दूतों को साथ लिया। सुभाष चौराहे पर सभी के साथ वाहनों की चे‍किंग शुरू की। यमराज और उनके दूतों ने दौड़-दौड़कर बिना हेलमेट लगाए लोगों को पकड़ा। उनका चालान कटवाया। साथ ही यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया।

loksabha election banner

हेलमेट की उपयोगिता के बारे में लोगों को बताया

हेलमेट लगाना कितना जरूरी है, इसे बारीकी से समझाया गया। कहा कि अगर कुछ हो जाएगा तो उनके परिवार का क्या होगा। इसके अलावा जो महिलाएं बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन लेकर निकली थीं, उनको भी रोककर उनका चालान काटा गया। उन्हें निश्शुल्क हेलमेट भी वितरित हुआ। यातायात विभाग के अधिकारियों का कहना है कि लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से प्रतीकात्मक रूप से यमराज और उनके दूतों को टीम में शामिल किया गया था।

लगातार लोगों को किया जा रहा जागरूक

शहर के सभी चौराहों पर यातायात और पुलिस विभाग ने लाउडस्पीकर लगवा रखा है। यहां कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। फिजिकल डिस्टेंङ्क्षसग, मास्क लगाने के प्रति जागरूक करने के साथ ही बार-बार हाथों को धोने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

अब ड्रोन से पकड़े जा रहे हैं मास्क न लगाने वाले

बिना मास्क लगाए घरों से निकलने वालों पर शिकंजा कसा जा रहा है। पुलिस तो जगह-जगह चेकिंग कर ही रही है। इसके अलावा अब ड्रोन से भी नजर रखी जा रही है। शुक्रवार को कर्नलगंज, सिविल लाइंस और चौक में ड्रोन से बिना मास्क वालों को चिह्नित किया गया। इस दौरान करीब 90 लोगों का चालान काटा गया। इसके अलावा अन्य जगहों पर 1250 लोगों का चालान काटा गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.