Move to Jagran APP

वर्ल्ड बुक ऑफ रिकार्ड्स ने कैबिनेट मंत्री नंदी को सम्मानित किया Prayagraj News

कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी पुनर्प्राप्त जन्म महोत्सव मनाते हैं। शुक्रवार को इसे मनाया गया। लंदन की संस्था वर्ल्ड बुक ऑफ रिकार्ड्स के सदस्यों ने उन्हें सम्मानित किया।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Sat, 13 Jul 2019 11:44 AM (IST)Updated: Sat, 13 Jul 2019 11:44 AM (IST)
वर्ल्ड बुक ऑफ रिकार्ड्स ने कैबिनेट मंत्री नंदी को सम्मानित किया Prayagraj News
वर्ल्ड बुक ऑफ रिकार्ड्स ने कैबिनेट मंत्री नंदी को सम्मानित किया Prayagraj News

प्रयागराज, जेएनएन। लंदन की संस्था वर्ल्ड बुक ऑफ रिकार्ड्स ने भी पुनर्जन्म महोत्सव में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी' को सम्मानित किया है। शुक्रवार की रात में आयोजन स्थल पर संस्था के प्रतिनिधि अनुराग पांडेय पहुंचे। उनके साथ ब्रिटिश सांसद वीरेंद्र शर्मा,  संस्था के चेयरमैन डॉक्टर दिवाकर शुक्ला, प्रेसीडेंट संतोष शुक्ला भी थे। नंदी को यह सम्मान राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्र में सक्रियता के लिए दिया गया है। 

loksabha election banner

पुनर्प्राप्त जन्म महोत्सव में जुटे हजारों लोग

प्रदेश के स्टांप शुल्क और नागरिक उड्डयन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी' ने शुक्रवार को अपना पुनर्प्राप्त जन्म महोत्सव धूमधाम से मनाया। धर्मपत्नी और प्रयागराज की महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी तथा तीनों बच्चों के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच बहादुरगंज में अपने आवास के समीप मनोकामना सिद्ध प्राचीन शिव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का दूध से अभिषेक किया। इसके बाद वृहद भंडारे की शुरुआत की। इस अवसर पर नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना तथा राज्य मंत्री उपेंद्र तिवारी भी शामिल हुए। भंडारे में बड़ी तादाद में लोग उमड़े।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मन मोहा

आयोजन स्थल पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। एनसीजेडसीसी से जुड़े कलाकारों की टीम ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। महोत्सव चलते आसपास की दुकानें बंद रहीं। कोठापारचा और मानसरोवर के पास भी दुकानें बंद रहीं। 

व्यापारियों ने नंदी को दी बधाई

कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी के पुनर्जन्म महोत्सव पर उप्र उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष और भाजपा के महानगर उपाध्यक्ष लायन आशीष गुप्ता, महासचिव योगेश गोयल आदि ने बधाई दी है। इन नेताओं के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल आयोजन स्थल पर पहुंचा। इसमें लायंस क्लब के प्रतिनिधि भी शामिल रहे। इन सभी ने नंदी को बुके, शॉल और प्रतीक चिह्न देकर शुभकामना दी। लायंस क्लब के डिप्टी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पंकज पाठक, लायन प्रदीप तिवारी, लाला भैया, विपुल मित्तल, मनीष गोयल आदि उपस्थित रहे।

नौ साल पहले नंदी पर रिमोट बम से हुआ था हमला 

आज से ठीक नौ साल पहले 12 जुलाई 2010 को तत्कालीन बसपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी' पर दिन के करीब 11 बजे तब रिमोट बम से जानलेवा हमला हुआ था जब वे मनोकामना सिद्ध प्राचीन शिव मंदिर में दर्शन करके लौट रहे थे। दिल्ली के डॉक्टरों की कड़ी मशक्कत के बाद उनकी जान बच सकी थी। सात माह सात दिन बाद अपने घर लौटे नंदी ने पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद 2012 से 12 जुलाई को अपना पुनप्र्राप्त जन्म दिवस मनाना शुरू किया। धीरे-धीरे इसे महोत्सव के रूप में आयोजित किया जाने लगा। 

बधाई, शुभकामना का आशीर्वाद मिला 

इसी के तहत शुक्रवार को भी नंदी ने परिवार समेत मंदिर में पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का दर्शन-पूजन किया। मंदिर से बाहर निकलने पर उन्हें बधाई, शुभकामना और जुग-जुग जियो का आशीर्वाद देने वालों का तांता लग गया। किसी ने उपहार देकर तो किसी ने फूलों का गुलदस्ता देखकर नंदी के उज्जवल भविष्य की कामना की। 

डेढ़ से दो लाख लोगों को आमंत्रण भेजा गया था 

महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने भी पति की लंबी आयु के लिए भगवान से कामना की। मंत्री के आवास के समीप ही वृहद भंडारे का आयोजन रहा। योजना के अनुसार डेढ़ से दो लाख लोगों को आमंत्रण भेजा गया था। उसी के मुताबिक पांच अलग-अलग स्थानों पर भंडारे के लिए व्यापक रूप से इंतजाम किया गया था। दोपहर एक बजे नंदी ने प्रसाद ग्रहण कर भंडारे की शुरुआत की। भंडारे का आयोजन रात तक चलता रहा।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.