Move to Jagran APP

भाजपा में मंडल कमेटी को चयन करने के लिए कार्यशाला की आज से शुरूआत Prayagraj News

भाजपा कार्यकर्ताओं की कार्यशाला की शुरूआत आज यानी बुधवार से होगी। कार्यशाला 10 सितंबर तक आयोजित होगी। इसमें संगठन चयन प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Wed, 04 Sep 2019 07:32 AM (IST)Updated: Wed, 04 Sep 2019 07:32 AM (IST)
भाजपा में मंडल कमेटी को चयन करने के लिए कार्यशाला की आज से शुरूआत Prayagraj News
भाजपा में मंडल कमेटी को चयन करने के लिए कार्यशाला की आज से शुरूआत Prayagraj News

प्रयागराज, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी संगठन चुनाव की तैयारी तेज हो गई है। मंडल कमेटी के चुनाव को लेकर बुधवार से कार्यकर्ताओं की कार्यशाला आयोजित होगी। 10 सितंबर तक होने वाली इस कार्यशाला में चुनाव प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी। इसके लिए सर्किट हाउस में चुनाव प्रभारी व सह प्रभारी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर चुके हैैं।

loksabha election banner

कर्मठ कार्यकर्ताओं को संगठन पदाधिकारी अवश्य बनाना चाहिए : वाईपी सिंह

प्रदेश संगठन चुनाव प्रभारी वाईपी सिंह ने कहा है कि जिन महान लक्ष्य एवं उद्देश्य को लेकर पार्टी की स्थापना छह अप्रैल 1980 को हुई, उसे परम वैभव की ओर ले जाने के लिए कार्यकर्ताओं ने अपना सहयोग एवं समय दिया है। ऐसे कार्यकर्ताओं को संगठन पदाधिकारी अवश्य बनाना चाहिए। कहा कि राष्ट्र को जो वैभवशाली, गौरवशाली एवं विश्व गुरु के रूप में पुन: स्थापित देखना चाहते हैं, संगठन शास्त्र उन्हें पदाधिकारी बनने की अनुमति देता है।

कहा, महिलाओं की हिस्सेदारी पर दिया गया है जोर

प्रदेश संगठन चुनाव प्रभारी ने बताया कि महिलाओं की हिस्सेदारी पर जोर दिया गया है। मंडल की कमेटी में अध्यक्ष व 60 पदाधिकारियों में 20 महिला पदाधिकारी व चार पदाधिकारी एससी-एसटी के होंगे। प्रत्येक मंडल समिति एक जिला प्रतिनिधि चुनेगी। मंडल अध्यक्ष एवं मंडल जिला प्रतिनिधि महानगर अध्यक्ष के चयन में मतदान कर सकेंगे। इसके अलावा बूथ अध्यक्ष ही अपने मंडल के अध्यक्षों का चयन करेंगे।

10 सितंबर तक मंडलों में कार्यशाला होगी : समीर

यमुनापार चुनाव प्रभारी व भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता समीर सिंह ने बताया कि चार से 10 सितंबर तक मंडलों में कार्यशाला होगी, जिसमें चुनाव प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी। इसके बाद 17, 18, 19, 20 व 21 सितंबर को प्रयागराज के नवगठित 15 मंडलों के सभी बूथ अध्यक्षों का चुनाव होगा। फिर 19 एवं 20 अक्टूबर को मंडल अध्यक्ष का चुनाव और 16 नवंबर को यमुनापार, गंगापार और महानगर अध्यक्ष का चुनाव होगा। महानगर चुनाव अधिकारी व विधायक राधा मोहन दास अग्रवाल ने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जहां लोकतंत्र है। पार्टी नेता सुबोध सिंह ने बताया कि बुधवार से मंडल स्तर पर होने वाली कार्यशाला चुनाव को लेकर बेहद महत्वपूर्ण होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.