भाजपा के प्रशिक्षण शिविर में कार्यकर्ता हुए प्रशिक्षित
सिविल लाइंस मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण शिविर बुधवार को रॉयल गार्डन में आयोजित किया गया। इसकी शुरुआत महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने पं. दीनदयाल उपाध्याय व डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण करके की।
जासं, प्रयागराज : सिविल लाइंस मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण शिविर बुधवार को रॉयल गार्डन में आयोजित किया गया। इसकी शुरुआत महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने पं. दीनदयाल उपाध्याय व डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण करके की।
महानगर अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा का जन्म त्याग की पृष्ठभूमि पर हुआ है। पार्टी ने कभी भी सिद्धांतों और विचारों से समझौता नहीं किया। दूसरे दल सत्ता की ओर भागते हैं। भाजपा का कार्यकर्ता भी अपने आदर्शो के साथ ही आगे बढ़ता है। प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है कि संगठन को मजबूती प्रदान करे। इस मौके पर विजय श्रीवास्तव, देवेश सिंह, डॉ. शैलेश पाडेय, डॉ. एलएस ओझा, अशोक चौधरी, राजेश केसरवानी आदि ने विचार रखे।