Move to Jagran APP

Aam Aadmi Party : भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रयागराज में आगे आएंगी पार्टी की महिला शाखा की कार्यकर्ता

आप महिला शाखा की जिलाध्यक्ष पूनम सिंह ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर आवाज बुलंद करेंगे। सब से पहले मामले को मीडिया के सामने रखेंगे। उसके बाद विभाग के उच्चाधिकारियों को सूचना देकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Fri, 13 Nov 2020 11:34 AM (IST)Updated: Fri, 13 Nov 2020 11:34 AM (IST)
Aam Aadmi Party : भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रयागराज में आगे आएंगी पार्टी की महिला शाखा की कार्यकर्ता
आम आदमी पार्टी की महिला शाखा की ओर से भ्रष्‍टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ने की तैयारी है।

प्रयागराज, जेएनएन। भ्रष्टाचार के खिलाफ आम आदमी पार्टी हमेशा लड़ती रहेगी। यह क्रम प्रयागराज में भी जारी है। जहां भी लोगों को भ्रष्टाचार दिखाई दे लोग तुरंत पार्टी के कार्यकर्ताओं को बताएं, खासकर महिला शाखा की सदस्य इसे लेकर विशेष रूप से सक्रिय हैं। सभी साक्ष्यों के साथ सूचना दें जरूर ठोस कदम उठाया जाएगा। यह जानकारी आप महिला शाखा की जिलाध्यक्ष पूनम सिंह ने दी। 

loksabha election banner

उन्होंने बताया कि किसी भी भ्रष्टाचार की शिकायत मोबाइल नंबर पर करें। हम सब पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर आवाज बुलंद करेंगे। सबसे पहले मामले को मीडिया के सामने रखेंगे। उसके बाद विभाग के उच्चाधिकारियों को सूचना देकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। प्रयास होगा कि सभी जगहों पर साफ सुथरे ढंग से कार्य हो। आम जनता को कहीं भी कठिनाई का सामना न करना पड़े। आखिर सभी सरकारी कर्मचारी जनता के

सहयोग व हित के लिए हैं तो फिर आम जनमानस क्यों दुखी है।

आप महिला शाखा की जिलाध्‍यक्ष बोलीं-कुछ लोग पूरी व्यवस्था को चौपट कर देते हैं

आप महिला शाखा की जिलाध्यक्ष पूनम सिंह ने कहा कि ऐसा भी नहीं है कि सभी कर्मचारी गलत हैं। कुछ मुट्ठीभर लोग पूरी व्यवस्था को चौपट कर देते हैं। उन्हीं की वजह से लोगों को परेशानी भी उठानी पड़ती है। पिछले दिनों एक जिले में यूनिफार्म सप्लाई के मामले में रिश्वत लेने का माला सामने आया। ऐसा इसलिए है कि किसी भी स्वयं सहायता समूह के पास संसाधन नहीं है। उसकी वजह से स्वयं सहायता समूह की आड़ में कुछ लोग गलत तरीके से कपड़े की सप्लाई या फिर अन्य चीजें करते कराते हैं। यदि महिलाओं को वास्तव में सशक्त बनाना है तो उन्हें संसाधन भी उपलब्ध कराए जाएं, जिससे स्वयं सहायता समूह बेहतर ढंग से कार्य करें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.