Move to Jagran APP

प्रयागराज में यमुना नदी में डूबा उन्‍नाव का रहने वाला मजदूर, दोस्‍त के साथ स्‍नान को गया था

उसे मौत खींच लाई थी। दोस्‍त के साथ यमुना नदी में स्‍नान के लिए नैनी के महेवाघाट पर पहुंचा था। स्‍नान के दौरान गहरे पानी में चला गया और डूब गया। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से उसे खोज निकाला लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Fri, 25 Sep 2020 01:04 PM (IST)Updated: Fri, 25 Sep 2020 04:57 PM (IST)
प्रयागराज में यमुना नदी में डूबा उन्‍नाव का रहने वाला मजदूर, दोस्‍त के साथ स्‍नान को गया था
प्रयागराज के महेवाघाट पर यमुना नदी में एक मजदूर डूब गया। उसका शव मिल गया है।

प्रयागराज, जेएनएन। प्रयागराज जिले में नैनी स्थित महेवा घाट पर शुक्रवार की सुबह हादसा हो गया। एक निजी कंपनी का मजदूर दोस्त के साथ महेवा घाट पर यमुना नदी में स्नान करने के लिए गया था। स्‍नान करने के दौरान उन्‍नाव का रहने वाला मजदूर गहरे पानी में समा गया। उसकी पानी में डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पुलिस पहुंची और मशक्‍कत के बाद शव को बाहर निकलवाया।

loksabha election banner

निजी कंपनी में मजदूरी करता था राजू

राजू 20 पुत्र पिंटू उन्नाव जिले के असरोहा गांव का रहने वाला था। वह नैनी थाना क्षेत्र में महेवा के समीप स्थित एक निजी कंपनी में मजदूरी करने आया था। यहीं रहकर वह कंपनी में मजदूरी करता था। शुक्रवार की सुबह राजू अपने दोस्त शनि पुत्र नानका के साथ महेवा घाट पर स्नान करने गया था। राजू और शनि स्‍नान करने लगे। इसी दौरान राजू गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। यह देख शनि ने चिल्‍लाते हुए उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो सका। राजू गहरे पानी में समा गया।

सनी के शोर मचाने पर ग्रामीण यमुना में कूद गए

उधर सनी के शोर मचाने की आवाज सुनकर आस पास रहने वाले ग्रामीण वहां पहुंचे और मामले की जानकारी शनि से ली। इसके बाद ग्रामीण राजू को बचाने के लिए यमुना नदी में कूद पड़े। इसी बीच पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से राजू की तलाश शुरू की। मशक्‍कत के बाद राजू को बाहर तो निकाल लिया गया लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने हादसे की जानकारी राजू के परिवार के लोगों को दे दी है। उसके घरवाले यहां के लिए रवाना हो चुके हैं।

गंगा में समा गए थे दो चचेरे भाई, एक की हुई थी मौत

जुलाई माह में सावन के चौथे सोमवार के दिन गंगा नदी में दो चचेरे भाई समा गए थे। काफी प्रयास करके एक किशोर भाई के शव को बरामद कर लिया था। जबकि दूसरे का शव दो दिन बाद मिला था। हादसा शिवकुटी थाना क्षेत्र के फाफामऊ घाट पर हुआ था। दोनों किशोर गंगा में स्‍नान के लिए दोस्‍तों के साथ गए थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.