Women Empowerment : आरपीएफ टीम की प्रयागराज में अनूठी मुहिम, महिला यात्रियों को इस तरह किया जा रहा जागरूक
Women Empowermen महानिदेशक आरपीएफ के निर्देश पर महिला सशक्तिकरण दिवस के उपलक्ष्य में मेरी सहेली अभियान के तहत आरपीएफ पोस्ट प्रयागराज पर प्रभारी निरीक्षक के निर्देशन में महिला अधिकारी व महिला सिपाहियों की टीम बनाई गई है। टीम सदस्य महिला यात्रियों को जागरूक कर रही हैं।
प्रयागराज, जेएनएन। इन दिनों महिलाओं पर अपराध बढ़ रहा है। उनकी सुरक्षा के लिए सरकार की ओर से प्रयास भी किया जा रहा है। ऐसे में महिला सशक्तिकरण पर भी इन दिनों विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसी क्रम में प्रयागराज में आरपीएफ ने भी अनूठी मुहिम शुरू की है। आरपीएफ की ओर से रेल में सफर करने वाली महिला यात्रियों को जागरूक किया जा रहा है। इसके साथ ही इन दिनों फैले कोरोना वायरस के प्रकोप से बचने की भी उन्हें जानकारी दी जा रही है। वहीं महिला हेल्पलाइन पर समस्या होने पर सूचित करने का सुझाव भी दिया जा रहा है।
महानिदेशक आरपीएफ के निर्देश पर महिला सशक्तिकरण दिवस के उपलक्ष्य में मेरी सहेली अभियान के तहत आरपीएफ पोस्ट प्रयागराज पर प्रभारी निरीक्षक के निर्देशन में महिला अधिकारी व महिला सिपाहियों की टीम बनाई गई है। टीम ने ट्रेनों व प्लेटफॉर्म पर महिला यात्रियों को जागरूक किया जा रहा है। वहीं कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव करने की भी जानकारी दी जा रही है।
महिला हेल्पलाइन नंबर 182 पर फोन कर समस्या बताएं
इसी क्रम में उप निरीक्षक रितु व उप निरीक्षक ज्योति शर्मा के साथ महिला कांस्टेबल मनप्रीत कौर, ममता मौर्या ने महिला जागरूकता के तहत ट्रेनों में और प्लेटफॉर्म पर महिला यात्रियों को जागरूक किया। कोरोना के बचाव के बारे में भी जानकारी दी। महिला यात्रियों को बताया गया कि किसी अपरिचित व्यक्ति से खाद्य सामग्री न लें। कहा कि महिला हेल्पलाइन नंबर 182 पर फोन कर समस्या बताने के लिए सूचित करें।
महिला सम्मान के लिए किया जागरूक
जासं, प्रयागराज: मिशन शक्ति के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के लिए सरकार की ओर से समाज को जागरूक करने का अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में सिविल लाइंस रोडवेज बस अड्डे पर जागरूकता कार्यक्रम हुआ। एआरएम सिविल लाइंस सीबी राम ने महिला सुरक्षा और महिला सम्मान के लिए लोगों को जागरूक किया। इसके बाद चालक और परिचालकों को नारी सुरक्षा और नारी सम्मान के लिए जागरूक करने को भी कहा। महिलाओं को हेल्पलाइन के बारे में भी बताया गया। इस मौके पर एआरएम सीबी राम के अलावा कई कर्मचारी और यात्री उपस्थित रहे कर्मचारी और यात्री उपस्थित रहे ।