Sawan Month 2020 : परिवार के संग सावन की खुशियाें में महिलाएं में भर रही रंग Prayagraj News
महिलाओं का यह डिजिटल सावन है जो मोबाइल के जरिए एक दूसरे तक अपनी फोटो भेजकर खुशियों के इस पल को यादगार बना रही हैं। दैनिक जागरण भी इसमें चार चांद लगा रहा है।
प्रयागराज,जेएनएन। कोरोना संक्रमण के दौर में भी सावन के महीने में महिलाएं खुशियों से सराबोर हैं। महिलाओं के लिए शायद यह पहला मौका होगा जब वे अपने घरों में ही परिवार के संग सावन की खुशियां मना रही हैं। रंग विरंगे परिधानों में सज संवर कर सेल्फी भी ले रही हैं और इसे अपना वाट्सएप व फेसबुक स्टेट्स भी बना रही हैं। फैमिली व फ्रेंड्स वाट्सग्रुप में इसे शेयर भी कर रही हैं।
महिलाओं का यह डिजिटल सावन है जो मोबाइल के जरिए एक दूसरे तक अपनी फोटो भेजकर खुशियों के इस पल को यादगार बना रही हैं। दैनिक जागरण भी इसमें चार चांद लगा रहा है और उनके इस पल को यादगार बना रहा है। सावन मनभावन के तहत आयोजित हो रहे विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर सावन का जश्न मना रही हैं।
मन में नई उमंग भर देता है सावन
संध्या प्रजापति कहती हैं कि सावन का महीना आते ही मन में एक नई उमंग सी आ जाती है। यह बहुत ज्यादा खुशियों भरा होता है। महामारी के दौर में भी मैंने घर पर ही रहकर इस सावन का आनंद उठाया है। इस पावन माह में हाथों में मेहंदी लगाकर सावन के झूले झूलना अपना ही एक अलग मजा है।
मेहंदी बिन अधूरा है सावन
सोनिका साहू कहती हैं कि सावन में मेहंदी न हो तो सबकुछ अधूरा लगता है। इस बार हम सब भले ही कोई आयोजन न करें लेकिन घर से इसे यादगार बनाने का प्रयास कर रहे हैं। दैनिक जागरण के माध्यम से सावन का आयोजन किया जा रहा है जो कि महिलाओं के लिए खुशियां मनाने का एक अच्छा विकल्प है।
आज शाम जब बरसा सावन
ममता सिंह कहती हैं कि दैनिक जागरण का आभार व्यक्त करती हूं कि इस अभियान ने महिलाओं की खुुशी को दोगुनी कर दी है। सेल्फी के माध्यम से सावन को महसूस कर मेरा मन आनंदित हुआ और मानो ऐसा लगा जैसे मरूस्थल में सावन की बूंदे। हम सभी महिलाओं को इसका लुत्फ उठाना चाहिए।