Move to Jagran APP

Shri Ram Mandir in Ayodhya: भव्य मंदिर बनाने के लिए संतों का आशीष लेकर शुरू किया धन संग्रह अभियान

अयोध्या में श्री राम का दिव्य और भव्य मंदिर बनाने के लिए विहिप व सहयोगी संगठनों ने शुक्रवार से धन संग्रह अभियान शुरू दिया। इससे पूर्व संगठन के पदाधिकारियों ने त्रिवेणी संगम तट पर संत समाज का आशीर्वाद लिया। विधायक संजय गुप्त की जुड़वा बेटियों रिद्धि-सिद्धि ने भी योगदान दिया।

By Ankur TripathiEdited By: Published: Fri, 15 Jan 2021 09:59 PM (IST)Updated: Fri, 15 Jan 2021 09:59 PM (IST)
Shri Ram Mandir in Ayodhya: भव्य मंदिर बनाने के लिए संतों का आशीष लेकर शुरू किया धन संग्रह अभियान
श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में निर्माणाधीन श्रीराम मंदिर के लिए धन संग्रह शुक्रवार को आरंभ हो गया है।

प्रयागराज, जेएनएन। श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में निर्माणाधीन श्रीराम मंदिर के लिए धन संग्रह शुक्रवार को आरंभ हो गया है। इसमें चायल से विधायक संजय कुमार गुप्त की जुड़वा बेटियों रिद्धि-सिद्धि ने भी योगदान दिया। आरएसएस के प्रांत प्रचारक रमेश जी, भाजपा के प्रदेश सह संगठन मंत्री भवानी सिंह ने संजय के आवास से धन संग्रह की शुरुआत की। वहां संजय ने अपनी बेटियों रिद्धि और सिद्धि की ओर से पांच लाख रुपये का दान कराया। उन्होंने कहा कि देवी स्वरूपा बेटियों के पवित्र हाथों से मंदिर के लिए सहयोग दिलाकर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ मुहिम को आगे बढ़ाने का प्रयास किया है। हर व्यक्ति को बेटियों से शुभ कार्य कराकर खुद को कृतार्थ करना चाहिए। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री सांसद विनोद सोनकर, सांसद केसरी देवी पटेल, विधायक विक्रमाजीत मौर्य, हर्षवर्धन वाजपेयी, प्रवीण पटेल, डॉ. अजय भारती, लाल बहादुर, शीतला प्रसाद, नीलम करवरिया आदि मौजूद रहे।

loksabha election banner

27 फरवरी तक होना है धन संग्रह

अयोध्या में श्री राम का दिव्य और भव्य मंदिर बनाने के लिए विहिप व सहयोगी संगठनों ने शुक्रवार से धन संग्रह अभियान शुरू दिया। इससे पूर्व संगठन के पदाधिकारियों ने त्रिवेणी संगम तट पर संत समाज का आशीर्वाद लिया। विश्व हिंदू परिषद गो रक्षा विभाग के प्रांत मंत्री ने कहा कि मंदिर आंदोलन की शुरुआत संगम तट पर आयोजित धर्म संसद में लिए गए निर्णय से हुई थी। यही वजह है कि धन संग्रह अभियान की शुरुआत भी संतों का आशीष लेकर की जा रही है। यह अभियान 27 फरवरी तक चलेगा। इस मौके पर विभाग मंत्री अमर नाथ तिवारी, बजरंग दल महानगर के सहसंयोजक अमित सिंह, पवन शुक्ला, मुन्नीलाल चौरसिया, राहुल आदि मौजूद रहे।

शहर दक्षिणी में निकली जागरूकता यात्रा

शहर दक्षिणी में गोविंद नगर कॉलोनी से जागरूकता यात्रा की शुरुआत हुई।  इसमें भूपेंद्र तिवारी, हेमंत राय, अशोक सिंह, सुशील राय, चंद्र भूषण सिंह, अभिषेक पाठक, धीरज श्रीवास्तव, आरती राय आदि शामिल रहीं। 

जिले में निकलीं 1900 टोलियां

धन संग्रह के लिए जिले में कुल 1900 टोलियां निकलीं। महानगर में 1430 टोलियां सक्रिय रहीं। गंगापार में बहादुरपुर के सिकंदरा में प्रांत संगठन मंत्री मुकेश कुमार नें संघ विचार परिवार के कार्यकर्ताओं के साथ अभियान की शुरुआत कराई। विश्व हिंदू परिषद महानगर के अध्यक्ष अजय गुप्ता ने सेवानिवृत्त न्यायाधीश अशोक कुमार के निवास पर जाकर उनसे सहयोग लिया। गंगापार के 12 ब्लॉक में 60 टोलिया निकलीं। उधर यमुनापार में 8 ब्लॉक में 30 टोलियां निकलीं। इसमें डॉ. चंद्र निधान, विनोद दुबे, मनोज सिंह, अभिषेक मालवीय, शंकर लाल पांडेय, विपिन सिंह आदि शामिल रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.