Move to Jagran APP

24 घंटे में 13 सेमी बढ़ा गंगा और यमुना का जलस्तर Prayagraj News

24 घंटे में 13 सेमी. की रफ्तार से बढ़े पानी के चलते छतनाग में 74.57 नैनी 75.06 और फाफामऊ में 78.60 मीटर जलस्तर पहुंच गया।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Sat, 08 Aug 2020 09:18 PM (IST)Updated: Sat, 08 Aug 2020 09:18 PM (IST)
24 घंटे में 13 सेमी बढ़ा गंगा और यमुना का जलस्तर Prayagraj News
24 घंटे में 13 सेमी बढ़ा गंगा और यमुना का जलस्तर Prayagraj News

प्रयागराज,जेएनएन।  गंगा-यमुना का जलस्तर 24 घंटे में 13 सेमी. की रफ्तार से बढ़ रहा है। शनिवार को किले के पास बने टीले तक पानी पहुंच गया, जिससे जल पुलिस की चौकी जलमग्न हो गई। उधर, एनडीआरएफ की टीम ने बाढ़ संभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर लोगों से सतर्क रहने को कहा है।

loksabha election banner

कछारी इलाकों में तेजी से बढ रहा पानी

शुक्रवार को छतनाग में 74.42, नैनी 74.93 और फाफामऊ में 78.47 मीटर जलस्तर दर्ज किया गया था। शनिवार को इसमें और बढ़ोतरी हुई। 24 घंटे में 13 सेमी. की रफ्तार से बढ़े पानी के चलते छतनाग में 74.57, नैनी 75.06 और फाफामऊ में 78.60 मीटर जलस्तर पहुंच गया। हालांकि, अभी खतरे के निशान से यह काफी नीचे हैं, लेकिन कछारी इलाकों की तरफ पानी तेजी से बढऩे लगा है।

एनडीआरएफ की टीम ने बघाड़ा, सलोरी, राजापुर समेत कई अन्य इलाकों का किया निरीक्षण

नदियों में जलस्तर बढऩे से सभी प्रमुख स्नानघाट जद में आ चुके हैं। एनडीआरएफ की टीम ने बघाड़ा, सलोरी, राजापुर समेत कई अन्य इलाकों का निरीक्षण किया। ये सभी इलाके पिछले वर्ष बाढ़ की चपेट में आए थे। लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है।

कहां कितना रहा जलस्‍तर

  स्‍थान              कल                       आज

छतनाग : 74.42 मीटर             74.57 मीटर

नैनी :    74.93 मीटर            75.06 मीटर

फाफामऊ : 78.47 मीटर           78.60 मीटर

खतरे का निशान - 84.73 मीटर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.