यमुनापार के डीहा गांव में अजगर निकलने से ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग की टीम पहुंची Prayagraj News
डीहा गांव में कल शाम को चरवाहे मवेशी लेकर लौट रहे थे। उसी दौरान गंगा की कछार में सरपत की झाड़ी के बीच बैठा अजगर गाय के बच्चे को लपेटकर झाड़ी में घुस गया। चरवाहे चिल्लाते हुए गांव की ओर भागे।
प्रयागराज, जेएनएन। यमुनापार के ग्रामसभा डीहा के गंंगा नदी की कछार में विशालकाय अजगर को देखकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई बड़ी संख्या में ग्रामीण लाठी डंडा लेकर मौके पर पहुंचे थे। अजगर गाय के बच्चे को लपेट कर बैठा हुआ था। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई थी। काफी प्रयास के बाद भी गाय के बच्चे को बचाया नहीं जा सका।
गाय के बच्चे को अजगर ने दबोचा, ग्रामीणों के प्रयास के बाद भी नहीं बचाया जा सका
डीहा गांव में कल शाम को चरवाहे मवेशी लेकर लौट रहे थे। उसी दौरान गंगा की कछार में सरपत की झाड़ी के बीच बैठा अजगर गाय के बच्चे को लपेटकर झाड़ी में घुस गया। चरवाहे चिल्लाते हुए गांव की ओर भागे। यह जानकारी फैलते मिलते ही गांव में दहशत बढ़ गई। शाम ढलने को था लोग किसी अनहोनी की आशंका से लाठी डंडा लेकर अजगर को चारों ओर से घेर लिया था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने अजगर को काफी प्रयास के बाद पकड़ने में सफल हुई । लेकिन गाय के बच्चे को बचाया नहीं जा सका।
अजगर की दहशत से ग्रामीण शाम होने के बाद कछार की तरफ जाने से कतराने लगे
स्थानीय लोगों का कहना है कि गंगा की कछार होने की वजह से अक्सर अजगर गांव के आसपास दिखाई देता है। जो शिकार करके फिर छिप जाता है। गांव वाले शाम ढलने के बाद कछार की ओर जाने से कतराने लगे हैं। ठंड बढ़ने के साथ चरवाहे भी सूरज ढलने से पहले ही मवेशियों को लेकर वापस लौट जाते हैं।