Move to Jagran APP

इनकी उपलब्धि है खास, मेंस पार्लर को प्रयागराज शहर में किया ईजाद

विजय कुमार ने करीब चार दशक पहले कोठापारचा में ब्यूटी पार्लर खोला था। तभी उन्हें मेंस पार्लर खोलने का अनुभव और प्रेरणा मिली। बहरहाल उन्होंने मेंस पार्लर की शुरुआत इंदिरा भवन सिविल लाइंस में करीब 20 साल पहले की।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Tue, 27 Oct 2020 12:30 AM (IST)Updated: Tue, 27 Oct 2020 12:30 AM (IST)
इनकी उपलब्धि है खास, मेंस पार्लर को प्रयागराज शहर में किया ईजाद
ताशकंद मार्ग पर भी सोमानी लग्जरी सैलून यूनिसेक्स और विनायक सेंटर में सैलून खोला।

प्रयागराज,जेएनएन। करीब चार दशक पहले ब्यूटी पार्लर की शुरुआत करने वाले विजय कुमार सोमानी ने शहर में पहली बार मेंस पार्लर को ईजाद किया। उन्होंने कई लोगों को इस कारोबार से रूबरू कराते हुए उन्हें सिखाया। उन लोगों ने अपने खुद के पार्लर खोले और उसे बखूबी चला भी रहे हैं।

loksabha election banner

चार दशक पहले कोठापारचा में ब्‍यूटी पार्लर से की थी कारोबार की शुरुआत

विजय कुमार ने करीब चार दशक पहले कोठापारचा में ब्यूटी पार्लर खोला था। तभी उन्हें मेंस पार्लर खोलने का अनुभव और प्रेरणा मिली। बहरहाल, उन्होंने मेंस पार्लर की शुरुआत इंदिरा भवन, सिविल लाइंस में करीब 20 साल पहले की। इस मेंस पार्लर का नाम सोमानी मेंस पार्लर रखा गया।

मेंस पार्लर की उस समय की शुरुआत, जब लोग इसके बारे में बहुत कम जानते थे

वह बताते हैं कि उन्होंने मेंस पार्लर की शुरुआत शहर में उस समय की, जब इसके बारे में बहुत कम लोग जानते थे। धीरे-धीरे मेंस पार्लर का ट्रेंड बढ़ा और फिर कई जगह खुल गए।

अब शहर में उनके हैं कई मेंस पार्लर

ताशकंद मार्ग पर भी सोमानी लग्जरी सैलून यूनिसेक्स और विनायक सेंटर में सैलून खोला। ताशकंद मार्ग स्थित मेंस सैलून में जल्द ही प्रगति मेकअप मंत्र ब्यूटी पार्लर भी शुरू होगा जिसका संचालन उनकी बेटी प्रगति विजय करेंगी। बेटी ने शहनाज हुसैन, जावेद हबीब से मेकअप ब्यूटी और एडवांस मेकअप का कोर्स किया। इसके लिए उन्हें माधुरी दीक्षित, करिश्मा कपूर, शिल्पा शेट्टी समेत कई हीरोइनों से सम्मान भी मिल चुका है। अब वह पिता के कारोबार को हाईटेक तरीके से आगे बढ़ाने में मदद कर रही हैं।

लॉकडाउन में नहीं हारी हिम्मत

विजय बताते हैं कि लॉकडाउन में सभी पार्लर बंद रहे। शादी-ब्याह न होने से दूल्हे-दुल्हनें नहीं सजीं। इसकी वजह से कारोबार को भारी नुकसान हुआ। फिर भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी।

लॉकडाउन के बाद ताशकंद मार्ग पर खोला मेंस सैलून, यहां हाइजेनिक व्‍यवस्‍था

लॉकडाउन खुलने पर पहले के शैलून का संचालन शुरू करने के साथ ताशकंद मार्ग पर नया मेंस सैलून खोला। सभी सैलून में हाइजेनिक व्यवस्था की गई है। सैनिटाइजर स्टैंड लगाए गए हैं। थर्मल स्कैनर की भी व्यवस्था की गई है।

स्‍टॉफ और ग्राहकों की नियमित अंतराल पर होती है थर्मल स्‍क्रीनिंग, मॉस्‍क है अनिवार्य

सभी स्टॉफ और ग्राहकों की थर्मल स्क्रीनिंग होती है। स्टॉफ का प्रत्येक चार घंटे पर टेंपरेचर लिया जाता है। ग्राहकों के लिए सैलून में मास्क लगाकर आना अनिवार्य है। जो ग्राहक मास्क लगाकर नहीं आते हैं, उन्हें मास्क मुहैया कराया जाता है। तौलिया आदि डिस्पोजेबल हैं। वह बताते हैं कि बच्चों का पार्लर भी खोला गया था।

दशकों से बनाए रखा ग्राहकों के विश्वास को

सैलून के संचालन का कहना है कि लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने की पूरी कोशिश की जाती है। उनके विश्वास को कायम रखते हुए करीब चार दशक से कारोबार को अग्रसर बनाए रखने की पूरी कोशिश की गई है।

ग्राहकों की संतुष्टि को बरकरार रखते हुए कारोबार को आगे बढ़ाया

ग्राहकों की संतुष्टि को बरकरार रखते हुए कारोबार की पूरी जिम्मेदारी अभी तक मैनें स्वयं संभाली थी लेकिन, अब मेरी बेटी भी कारोबार में सहयोग करने लगी है। जब से बेटी कारोबार संभालने लगी है। तब से मुझे काफी राहत भी हुई है। बहरहाल, हर जगह निगरानी रखनी पड़ती है।

कोविड की वजह से कम आ रहे हैं लोग, उम्‍मीद है जल्‍द ही पहले जैसे आने लगेंगे ग्राहक

कोविड के कारण अभी पहले जैसा माहौल नहीं हुआ है। पहले जैसी स्थिति बहाल होने में अभी समय लगेगा। उनका कहना है कि कोरोना संक्रमण के पहले बाजार की चेन जिस तरह की बनी थी। वह लॉकडाउन में टूट गई है। उस चेन को बनने में अभी समय लगेगा। जब तक कड़ी से कड़ी चेन जुड़ेगी नहीं तब तक कारोबार सरपट नहीं दौड़ेगा। कोरोना की वैक्सीन विकसित न होने तक आम जनता और व्यापारियों में दहशत का जो माहौल है। उससे कारोबार में संचालन में अभी दिक्कतें पेश आ रही हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.