Move to Jagran APP

Vidhan Sabha Chunav Preparation: मिशन 2022 के लिए राजनीतिक दलों ने कसी कमर, बढ़ी सरगर्मी

Vidhan Sabha Chunav Preparation खासकर भाजपा प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों की बैठक कर नए लोगों को जिम्मेदारी देकर उन्हें संतुष्ट करने में लगी है तो बसपा सुस्त पड़ी इकाइयों को सक्रिय करने में जुटी है। उधर कांग्रेस भी संगठन के लोगों को कसने में लगी है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Tue, 03 Aug 2021 08:33 AM (IST)Updated: Tue, 03 Aug 2021 08:33 AM (IST)
Vidhan Sabha Chunav Preparation: मिशन 2022 के लिए राजनीतिक दलों ने कसी कमर, बढ़ी सरगर्मी
मिशन 2022 के लिए राजनीतिक पार्टियों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में सक्रियता बढ़ गई है।

प्रयागराज, जागरण संवाददाता। मिशन 2022 यानी अगले विधान सभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों की सक्रियता दिखने लगी है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), बहुजन समाज पार्टी (बसपा), समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस के साथ ही क्षेत्रीय दल भी हरकत में आ चुके हैं। प्रदेश, जिला व मंडल स्तर की बैठकों का दौर चल रहा है। इनमें नए प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों की भी घोषणा की जा रही है।

loksabha election banner

अब तक किए गए कार्यों की समीक्षा हो रही है। सक्रिय न रहने वाले पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की छटनी जैसे कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। खासकर भाजपा प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों की बैठक कर नए लोगों को जिम्मेदारी देकर उन्हें संतुष्ट करने में लगी है तो बसपा सुस्त पड़ी इकाइयों को सक्रिय करने में जुटी है। उधर कांग्रेस भी संगठन के लोगों को कसने में लगी है।

बूथ और मंडल स्तर पर अपना दल एस भी बढ़ाएगी सक्रियता

अपना दल एस के राष्ट्रीय सचिव राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि संगठन मंडल और बूथ स्तर पर गतिविधि बढ़ाएगा। प्रत्येक बूथ पर दस-दस सक्रिय कार्यकर्ता तैयार किए जाएंगे। लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए भी उन्हें प्रेरित किया जाएगा। स्थानीय स्तर पर कार्यकर्ता सामूहिक रूप से समस्याओं को चिह्नित करेंगे और उसके समाधान के लिए विभाग के अधिकारियों व पार्टी के बड़े पदाधिकारियों की भी मदद ले सकेंगे। जहां जरूरत होगी भाजपा के भी उच्च पदाधिकारियों का भी सहयोग लिया जाएगा।

सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने में सहयोग देंगे

अपना दल के नेता ने यह भी कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी भी जनता तक पहुंचाई जाएगी। संगठन का प्रयास होगा कि अपना दल एस के लक्ष्य को पूरा करते हुए भाजपा के साथ भी समन्वय बनाया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.