Move to Jagran APP

भाजपा के काशी क्षेत्र के उपाध्यक्ष अवधेश गुप्ता बोले-कृषि कानूनों का विरोध कानून व्यवस्था के लिए खड़ा कर रहा संकट

भाजपा के काशी क्षेत्र के उपाध्यक्ष अवधेश गुप्ता ने कहा कि वर्तमान में कृषि कानूनों का विपक्षी दल विरोध कर रहे हैं। यह भारतीय संसद की गरिमा को भी ठेस पहुंचाने वाला कदम है। इस तरह का विरोध लोकतंत्र के लिए अच्छा संदेश नहीं है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Sun, 29 Nov 2020 11:28 AM (IST)Updated: Sun, 29 Nov 2020 11:28 AM (IST)
भाजपा के काशी क्षेत्र के उपाध्यक्ष अवधेश गुप्ता बोले-कृषि कानूनों का विरोध कानून व्यवस्था के लिए खड़ा कर रहा संकट
भाजपा के काशी क्षेत्र के उपाध्यक्ष अवधेश गुप्ता ने कृषि कानून का विरोध करने वाले लोगों को आड़े हाथ लिया।

प्रयागराज, जेएनएन। वर्तमान में कृषि कानूनों का विपक्षी दल विरोध कर रहे हैं। इसके लिए वे सड़क पर उतर रहे हैं। यह भारतीय संसद की गरिमा को भी ठेस पहुंचाने वाला कदम है। इस तरह का विरोध लोकतंत्र के लिए अच्छा संदेश नहीं है। यह प्रवृत्ति किसी के लिए भी लाभप्रद नहीं है। इससे बचना चाहिए। वर्तमान में ऐसी गतिविधियां कानून व्यवस्था के लिए भी संकट बनी हुई हैं। यह बातें भाजपा के काशी क्षेत्र के उपाध्यक्ष अवधेश गुप्ता ने कहीं। वह कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे थे। उन्होंने संगठन की मजबूती पर बल देते हुए कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को चाहिए कि सरकार की नीति को जन जन तक पहुंचाएं। विपक्षी दल लोगों को बरगला रहे हैं। 

loksabha election banner

महानगर अध्‍यक्ष बोले कि सकारात्मक राजनीति हो

महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने कहा कि विपक्ष वर्तमान में नकारात्मक राजनीति कर रहा है। लोकतंत्र में इसके लिए कोई स्थान नहीं है। इससे न तो संबंधित पार्टियों का भला होगा न देश व समाज का। प्रत्येक दशा में सकारात्मक राजनीति ही जनहित में होती है। कृषि कानूनों का जिस तरह से विरोध हो रहा है वह साफ बता रहा है कि निजी स्वास्थ्य के लिए यह सब शोरशराबा हो रहा है। इसका लक्ष्य देश हित नहीं बल्कि स्वयं का हित है। 

विपक्ष बताए कृषि कानून में क्या बदलाव चाहिए

भाजपा विधि प्रकोष्ठ के संयोजक देवेंद्र मिश्र ने कहा कि कृषि कानून सदन में पास हो चुका है। इसका विरोध सदन का विरोध है। यदि विपक्ष कुछ बदलाव चाहता है तो उसका प्रस्ताव बनाकर दे। सदन में चर्चा करें। इस तरह सड़क पर कानून व्यवस्था को बिगाडऩा ठीक नहीं है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.