Move to Jagran APP

Ayodhya Shriram Mandir : त्रिवेणी का जल व मिट्टी लेकर 30 को अयोध्‍या जाएंगे विहिप कार्यकर्ता

विहिप के प्रवक्ता अश्वनी मिश्र ने बताया कि प्रांत संगठन मंत्री मुकेश कुमार के साथ हुई मंत्रणा में अयोध्या में जल और मिट्टी भेजे जाने के संबंध में चर्चा हुई है!

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Sun, 26 Jul 2020 09:57 PM (IST)Updated: Mon, 27 Jul 2020 01:29 PM (IST)
Ayodhya Shriram Mandir : त्रिवेणी का जल व मिट्टी लेकर 30 को अयोध्‍या जाएंगे विहिप कार्यकर्ता
Ayodhya Shriram Mandir : त्रिवेणी का जल व मिट्टी लेकर 30 को अयोध्‍या जाएंगे विहिप कार्यकर्ता

प्रयागराज, जेएनएन।  श्री रामजन्म भूमि पर भव्य मंदिर के भूमिपूजन के लिए 29 जुलाई को त्रिवेणी से जल और मिट्टी एकत्र की जाएगी। विहिप कार्यकर्ता उसे 30 जुलाई को अयोध्या ले जाएंगे। अभी यह तय नहीं हो सका है कि इसे लेकर कौन जाएगा। विहिप के प्रवक्‍ता ने बताया कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने इच्‍छा जताई थी कि प्रयागराज से भी जल और माटी अयोध्‍या लाया जाए। इस संबंध में पूर्वी उत्‍तर प्रदेश क्षेत्र के संगठन मंत्री अंबरीश सिंह से चर्चा की। इसके बाद जल और मिटटी ले जाने का कार्यक्रम तय किया गया।

loksabha election banner

शहर में पांच अगस्‍त को मनाया जाएगा दीपोत्‍सव

विहिप के प्रवक्ता अश्वनी मिश्र ने बताया कि प्रांत संगठन मंत्री मुकेश कुमार के साथ हुई मंत्रणा में अयोध्या में जल और मिट्टी भेजे जाने के संबंध में चर्चा हुई है। उन्होंने 30 जुलाई की तारीख जल भेजने के लिए तय की है। उन्होंने जानकारी दी कि शहर में पांच अगस्त को दीपोत्सव मनाया जाएगा।

 सभी मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना होगी

सभी मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना होगी। लोग घरों में भी धार्मिक आयोजन करें इसका भी आह्वान किया जा रहा है। कुल 215 टोलियां बनाई जाएंगी। प्रत्येक टोली में 50 से 60 कार्यकर्ता होंगे। वह घर घर जाकर लोगों को जागरूक करेंगे और पांच अगस्त को होने वाले आयोजन की जानकारी देंगे। यह भी आह्वान करेेंगे कि लोग अयोध्या में होने वाले कार्यक्रम को टीवी पर लाइव देखें और कोरोना संक्रमण को देखते हुए घरों में ही रहें। पांच- पांच दीपक घी के जरूर जलाएं ताकि यह दिन खास हो सके।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.