Move to Jagran APP

काशी प्रांत में पांच लाख नए सदस्य बनाएगी विहिप Prayagraj News

दुनिया के सबसे बड़े संगठन परिवार के हम सब कार्यकर्ता हैं। यह संगठन 1964 से आज तक लगातार कार्य कर रहा है। संगठन निर्माण से आज तक हम अपने कार्यकर्ताओं के चरित्र के आधार पर टिके रहे।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Sat, 18 Jan 2020 04:43 PM (IST)Updated: Sat, 18 Jan 2020 04:43 PM (IST)
काशी प्रांत में पांच लाख नए सदस्य बनाएगी विहिप Prayagraj News
काशी प्रांत में पांच लाख नए सदस्य बनाएगी विहिप Prayagraj News

प्रयागराज,जेएनएन । माघ मेला में विश्व हिंदू परिषद के शिविर में पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के कार्यकर्ताओं का दो दिवसीय चिंतन शिविर शुक्रवार से शुरू हो गया। उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र प्रचारक अनिल ने कहा कि सक्रिय कार्यकर्ताओं के दम पर हमने राम जन्मभूमि, राम सेतु, सबरीमाला, अमरनाथ यात्रा जैसे आंदोलनों का नेतृत्व किया। आने वाले दिनों में संगठन का विस्तार करना है। उन्होंने कहा कि काशी प्रांत में पांच लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य है।

loksabha election banner

1964 से आज तक लगातार कार्य कर रहा है यह संगठन

उन्होंने कहा कि संगठन के कार्य प्रारंभ के समय हमारे पास साहित्य और संसाधन नहीं थे। साधना और त्याग के बल पर और अपने कार्यकर्ताओं के समर्पण के आधार पर आज दुनिया के सबसे बड़े संगठन परिवार के हम सब कार्यकर्ता हैं। यह संगठन 1964 से आज तक लगातार कार्य कर रहा है। संगठन निर्माण से आज तक हम अपने कार्यकर्ताओं के चरित्र के आधार पर टिके रहे हैं। अपने ध्येय पर अडिग रहकर राम जन्मभूमि, रामसेतु, सबरीमाला, अमरनाथ यात्रा जैसे बड़े आंदोलन का नेतृत्व किया और सफलता पाई है। आगे घर वापसी और धर्मांतरण रोकने जैसी चुनौतियां है। संगठन के कार्यकर्ताओं को निज स्वार्थ से ऊपर उठकर माधव राव सदाशिव गोलवलकर, अशोक सिंहल के संगठन के लिए किए काम करना होगा। उन्होंने कहा कि संगठन के स्थापना के 60 वर्ष 2024 में पूर्ण होंगे। तब तक हमें अपने संगठन के नेटवर्क, संसाधन एवं कार्यकर्ता निर्माण का लक्ष्य तय करना होगा। उसी लक्ष्य को पूरा करना सभी कार्यकर्ताओं का ध्येय होना चाहिए। बैठक में प्रमुख रूप से क्षेत्र संगठन मंत्री अंबरीश सिंह, क्षेत्र गोरक्षा प्रमुख राधेश्याम, क्षेत्र सेवा प्रमुख राधेश्याम द्विवेदी, वासुदेव पटेल, अवधेश, प्रांत संगठन मंत्री काशी मुकेश कुमार, राजेश कुमार, दिवाकर नाथ त्रिपाठी, आनंद सिंह आदि मौजूद रहे।

चंपत राय अस्वस्थ, नहीं आए बैठक में

विहित के केंद्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय शाम को प्रयागराज आ गए लेकिन वह चिंतन शिविर में शामिल नहीं हुए। बताया जा रहा है कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है। इसलिए वह आराम कर रहे हैं। आसार है कि शनिवार की बैठक में वह शामिल हों।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.