VHP Foundation Day : समूची पीढ़ी को संस्कारों से जोडऩा विहिप का लक्ष्य Prayagraj News
VHP Foundation Day विहिप का उद्देश्य मात्र एक देश के हिंदुओं का हित करना नहीं बल्कि दुनियाभर में फैले हिंदू समाज को संगठित करना है।
प्रयागराज, जेएनएन। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को मैनपुर गांव, केशव व माधव प्रखंड में कार्यक्रम हुए। इसमें वक्ताओं ने कहा कि विहिप का उद्देश्य मात्र एक देश के हिंदुओं का हित करना नहीं, बल्कि दुनियाभर में फैले हिंदू समाज को संगठित करना है।
तमाम विभिन्नताओं के बावजूद हम सब का लक्ष्य है एकता को बनाए रखना
समूची पीढ़ी को संस्कारों से जोडऩे, विश्व की मंगल कामना के साथ ही गो, गंगा की रक्षा करना भी है। कहा गया कि तमाम विभिन्नताओं के बावजूद हम सब का लक्ष्य एकता को बनाए रखना है। वेदों पर अनुसंधान को भी बढ़ाना होगा। श्री कृष्ण के आदर्शों, नीतियों और उनके जीवन से सीख लेकर अपनी परंपराओं को भी सुदृढ़ करना होगा। मैनपुर गांव में हुए कार्यक्रम में बौद्धिक महानगर मंत्री सुशील राय, प्रखंड अध्यक्ष अशोक चौहान, बजरंग दल संयोजक अभिषेक पाठक ने विचार रखे। इसी क्रम में केशव प्रखंड में विभव वाजपेयी, शुभम कुशवाहा, आकाश अग्रहरि, अविनाश, अभय मौजूद रहे। माधव प्रखंड में कार्यक्रम के दौरान राजकुमार गुप्ता, अमित सिंह, फूलचंद, मनीष आदि उपस्थित रहे।
हिंदू जागरण मंच का अखंड भारत संकल्प सप्ताह कल से
हिंदू जागरण मंच 14 अगस्त से अखंड भारत संकल्प सप्ताह मनाने जा रहा है। यह निर्णय बुधवार को हुई वर्चुअल बैठक में लिया गया। मंच के महानगर अध्यक्ष राजेश त्रिपाठी ने बताया कि 20 अगस्त तक यह आयोजन चलेगा। इसके तहत कार्यकर्ता लोगों को जागरूक करेंगे। अखंड भारत अभियान से लोगों को जोड़ा जाएगा। महानगर में चित्रकला, रंगोली व निबंध प्रतियोगिता भी कराई जाएगी। सभी प्रतियोगिताएं ऑनलाइन होंगी। 14 अगस्त को कार्यक्रम की शुरुआत प्रांतीय बेटी बचाओ प्रमुख पंकज करेंगे। बैठक में निरंकार त्रिपाठी, चंद्र नारायण, सोम नारायण, अंजलि, सुमन आदि मौजूद रहे।