Move to Jagran APP

सब्जियों के फुटकर में दाम बढ़ गए हैं, दाल हुई नरम, जानें प्रयागराज में क्‍या है रेट

प्रयागराज में मुंडेरा फल एवं सब्जी व्यापार मंडल के अध्यक्ष ने बताया कि आलू प्याज के कीमत में उतार-चढ़ाव नहीं हो रहा है। वहीं हरी सब्जियों की कीमतों में एक-दो रुपये की कमी-वृद्धि होती रहती है। फिर भी हरी सब्जियां 15 से 25 रुपये किलो में बिक रही हैं।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Sun, 11 Oct 2020 04:25 PM (IST)Updated: Sun, 11 Oct 2020 04:45 PM (IST)
सब्जियों के फुटकर में दाम बढ़ गए हैं, दाल हुई नरम, जानें प्रयागराज में क्‍या है रेट
प्रयागराज में सब्जियों के दाम बढ़े होने से आम जन की जेब अधिक ढीली हो रही है।

प्रयागराज, जेएनएन। प्रयागराज में सब्जियों का थोक रेट भले स्थिर हैं लेकिन फुटकर रेट में उछाल आया है। सब्जियों के फुटकर रेट पर नियंत्रण न होने से स्थानीय मंडियों में एक ही सब्जियों की कीमत भी अलग-अलग है। फुटकर में सब्जियां महंगी होने से शहरियों की जेब हल्की हो रही है और महिलाओं के किचेन का बजट भी बिगड़ रहा है। वहीं दाल के थोक रेट में गिरावट होने से इसका असर फुटकर कीमत पर भी पड़ेगा। इससे लोगों को महंगाई से थोड़ी राहत जरूर मिलेगी।

loksabha election banner

दाल के रेट में आई कमी

गल्ला की थोक मंडी मुट्ठीगंज, खलीफा मंडी और चौक में अरहर, चना एवं मटर की दालें महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश से आती हैं। पिछले दिनों मंडी में दाल की थोक कीमत 100 रुपये किग्रा थी। वहीं दो-तीन दिन पहले दाल की कीमत अचानक 25 रुपये किलो बढ़ गई। इससे फुटकर रेट भी चढ़ गया। हालांकि इसके बाद दाल के थोक रेट में 15 रुपये किलो की एकाएक कमी हो गई। दाल के रेट के घटने की वजह स्टॉकिस्टों द्वारा कीमत में कमी करने को माना जा रहा है। वहीं, लोकल सब्जियों के आने से मुंडेरा मंडी में हरी सब्जियों के दाम स्थिर बने हैं पर फुटकर में दुकानदार मनमाने रेट पर सब्जियां बेच रहे हैं। 

थोक और फुटकर विक्रेताओं के अपने-अपने तर्क

मुंडेरा फल एवं सब्जी व्यापार मंडल के अध्यक्ष सतीश कुशवाहा का कहना है कि आलू, प्याज के कीमत में उतार-चढ़ाव नहीं हो रहा है। वहीं हरी सब्जियों की कीमतों में एक-दो रुपये की कमी-वृद्धि होती रहती है। फिर भी हरी सब्जियां 15 से 25 रुपये किलो में बिक रही हैं। फुटकर विक्रेताओं पर नियंत्रण न होने से वह महंगे दाम पर बेचते हैं।

बोले सब्‍जी के व्‍यापारी

आढ़ती सैफुद्दीन का कहना है कि टमाटर के रेट में थोड़ी तेजी आई है। बाकी सब्जियों की कीमतें यथावत हैं। मीरापुर मंडी में सब्जी बेचने वाले भइया राम का कहना है कि मुंडेरा मंडी में जितने रेट में सब्जी बताई जाती है। उतनी कीमत में आढ़ती देते नहीं हैं। वह टैक्स बचाने के लिए रेट घटाकर बताते हैं।  

दाल की थोक और फुटकर कीमत

थोक रेट     अब     पूर्व   फुटकर मूल्य

अरहर       110    125    125

चना          66      68     70

मटर         72      75      80

सब्जियां के थोक और फुटकर रेट

नाम       मुंडेरा    खुल्दाबाद    मीरापुर    लोकनाथ

आलू        32         40           40          40

टमाटर     35         50           60          50

प्याज      30         45           45           45

नेनुआ     15         25           30           30

करेला     15          30           50           40

भिंडी       20         25           40           30

कद्दू        10          30           30           30

चौरा       30          50           80          80

नोट-- कीमत रुपये प्रति किलो में।

बोले, इलाहाबाद गल्ला तिलहन व्यापार मंडल के अध्‍यक्ष

इलाहाबाद गल्ला तिलहन व्यापार मंडल के अध्‍यक्ष सतीश केसरवानी स्टाकिस्टों ने दाल का रेट घटा दिया जिससे मंडी में भी कम रेट में दाल आई। दाल में 15 रुपये किलो की कमी हुई है। सरकार सख्ती करे तो हो सकता है कि दाल की कीमत कुछ और नीचे आ जाए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.