Move to Jagran APP

गंगा-यमुना के बाढ़ पीडि़तों की मदद को विभिन्न संगठन आए आगे Prayagraj News

गंगा और यमुना नदियों के बाढ़ के पानी से प्रभावित लोग घर छोड़कर राहत शिविर में हैं। उनकी मदद को विभिन्‍न संगठनों के लोग भी आगे आए हैं। राहत सामग्री बांटी बांटी जा रही है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Tue, 24 Sep 2019 10:52 AM (IST)Updated: Tue, 24 Sep 2019 01:10 PM (IST)
गंगा-यमुना के बाढ़ पीडि़तों की मदद को विभिन्न संगठन आए आगे Prayagraj News
गंगा-यमुना के बाढ़ पीडि़तों की मदद को विभिन्न संगठन आए आगे Prayagraj News

प्रयागराज, जेएनएन। गंगा और यमुना नदियों में बाढ़ का पानी कम होने लगा है। वहीं बाढ़ प्रभावित विभिन्‍न मुहल्‍लों में अब भी पानी घुसा हुआ है। वहां रहने वाले लोग राहत शिविरों में शरण लेने पर विवश हैं। ऐसे में उनकी सहायता के लिए प्रशासन के साथ ही विभिन्‍न संगठन के लोग भी आगे आ गए हैं। राहत शिविरों में जाकर लोगों को आवश्‍यक वस्‍तुएं उपलब्‍ध कराई जा रही है।

loksabha election banner

भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाढ़ राहत शिविरों में खाद्य सामग्री वितरित की

भाजपा महानगर की ओर से बाढ़ राहत शिविरों में खाद्य सामग्री का वितरण किया। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष अवधेश गुप्ता, अजय सिंह, रंजना मिश्रा, बरखा, वैभव जायसवाल, नवीन शुक्ला, अखिलेश शुक्ला आदि शामिल रहे। इसके अलावा पत्रकार कालोनी क्षेत्र में निरंकारी मिशन के लोगों ने लोगों राहत सामग्री बांटी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवको ने छोटा बघाड़ा, सलोरी, गंगानगर व दारागंज में प्रभावित क्षेत्रों में नाव से विभाग कार्यवाह गंगादत्त जोशी के नेतृत्व में लोगों की समस्या सुनी। खाद्य सामग्री वितरित की। इसमें शिव प्रकाश, विजय मालवीय आदि कार्यकर्ता शामिल थे।

सेंट जोसेफ गल्र्स इंटर कॉलेज बाढ़ राहत शिविर में शरणार्थियों की सहायता

जन जागरूकता समिति के तत्वाधान में सेंट जोसेफ गल्र्स इंटर कॉलेज बाढ़ राहत शिविर में शरणार्थियों को कपड़ा, टोस्ट, ब्रेड, फल, बिस्किट, लाई, पानी आदि राहत सामग्री दी गई। इसमें समिति के सचिव प्रो. अनंत सिंह समेत सीएमपी डिग्री कॉलेज के शिक्षकों ने सहयोग किया। संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के तत्वावधान में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को पोहा व लाई-चना वितरित किया गया। इस मौके पर अशोक कुमार सचदेव, अशोक कुमार कुशवाहा, डॉ.फूलचंद्र, रोशन लाल भाटिया, राजीव खरबंदा आदि शामिल थे।

गऊघाट पुराने यमुना पुल के पास प्रभावित लोगों को मदद पहुंचाई गई

प्रथम फाउंडेशन की ओर से ऐनी बेसेंट, छोटा बघाड़ा, गड्डा कॉलोनी, गंगा नगर, करैलाबाग, गऊघाट पुराने यमुना पुल के पास प्रभावित लोगों को मदद पहुंचाई गई। इसमें पूजा सिंह, गिरधर पांडेय, सुभाष पांडेय, शशांक सिंह, अभिषेक पांडेय, सौरभ पांडेय, दीपिका सिंह, तेज प्रकाश यादव आदि ने सहयोग किया। झूंसी में आशुतोष मेमोरियल ट्रस्ट एवं गगन क्लाथ हाउस के संयुक्त तत्वावधान में लीलापुर कला के बाढ़ पीडि़तों को कपड़ा व खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। मैनेङ्क्षजग ट्रस्टी डॉ. गिरीश पांडेय टीम के साथ नाव से लीलापुर कला गांव पहुंचे और बाढ़ पीडि़तों का दुख बांटा।

लायंस अरुणिमा ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

लायंस क्लब अरुणिमा की ओर से बाढ़ प्रभावित क्षेत्र चांदपुर सलोरी में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया गया। इसमें डॉ.एसके शुक्ला, डॉ. अर्पणधर दुबे, डॉ. एके द्विवेदी, डॉ. आदर्श दुबे, डॉ. प्रगति सोनी ने 325 लोगों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया। आवश्यकता से हिसाब से दवाएं भी वितरित कीं। इसमें पुष्पा त्रिपाठी, एसएन त्रिपाठी, अनिल टंडन, सतीश जायसवाल, रामजी शुक्ला, राजेश शुक्ला, कंचन शुक्ला, शिवदत्त शुक्ला आदि ने सहयोग किया।

 सांसदों ने बाढ़ पीडि़तों को दी राहत सामग्री

बाढ़ पीडि़तों को राहत सामग्री मुहैया कराने के लिए सांसद डॉ. रीता जोशी व केशरी देवी पटेल ने अपने-अपने क्षेत्रों में बाढ़ पीडि़तों की समस्याएं सुनी और उन्हें खाद्य सामग्री दी। प्रयागराज की सांसद प्रोफेसर रीता बहुगुणा जोशी ने चेतना गल्र्स इंटर कालेज में बने राहत शिविर का दौरा किया। उन्होंने पीडि़तों को राहत सामग्री बांटी। इसके बाद वह नैनी के खरकौनी गांव पहुंची। वहां पर बाढ़ पीडि़तों की समस्याएं सुनी। इस मौके पर अभिषेक शुक्ला, हरीश त्रिपाठी, ज्ञान कुशवाहा, गया निषाद आदि थे।

एसडीएम से सांसद ने बाढ़ पीडि़तों की मदद करने को कहा

फूलपुर की सांसद केशरी देवी पटेल ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र ढोकरी, कतवारूपुर, लीलापुर कला, लीलापुर खुर्द, दुबावल भदकार का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने एसडीएम फूलपुर विवेक चतुर्वेदी से वार्ता कर बाढ़ पीडि़तों को हर संभव मदद करने के लिए कहा। इस अवसर पर अमरनाथ तिवारी, मनु प्रताप सिंह, अश्वनी दुबे, राम पलट यादव, भूपेंद्र पांडेय, पवन श्रीवास्तव आदि थे।

पानी घटने के साथ ही राहत कार्य शुरू करने के निर्देश

गंगा-यमुना का जलस्तर घटने के साथ ही राहत कार्य शुरू हो जाएगा। डीएम भानुचंद्र गोस्वामी ने बाढ़ राहत से जुड़े सभी विभागों को निर्देशित किया है। कहा कि सभी विभागों के अफसर अपनी-अपनी जिम्मेदारी के अनुसार काम शुरू कर दें, जिससे लोगों को राहत मिले। इसके लिए जो भी बजट की जरूरत हो, उसकी जल्द से जल्द डिमांड करें। जलकल विभाग की टीम को पानी की सप्लाई दुरुस्त कराने का आदेश दिया। स्वास्थ्य विभाग को कैंप लगाकर मरीजों का इलाज करने को कहा। नगर आयुक्त, लोक निर्माण विभाग और प्रयागराज विकास प्राधिकरण के वीसी को निर्देशित किया कि बाढ़ के चलते जो सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं, सर्वे करके उसके लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन फंड से बजट की डिमांड करें।

बाढ़ राहत शिविर में युवक की तबीयत बिगड़ी

महबूब अली इंटर कॉलेज में बने बाढ़ राहत शिविर में सोमवार शाम को अचानक एक युवक की तबीयत बिगड़ गई। सिविल डिफेंस के कार्यकर्ताओं ने उसे बेली स्थित ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। सिविल डिफेंस के एसओ रवि शंकर द्विवेदी ने बताया कि नरेश (25) पुत्र छोटे लाल उनके पास सिर दर्द होने की शिकायत लेकर आया। कुछ देर बाद उसकी तबीयत और बिगड़ गई। उन्होंने लेखपाल से संपर्क करके युवक को बेली अस्पताल भेजा। मामले की जानकारी मिलने पर एडीएम सिटी अशोक कनौजिया ने इस संबंध में सीएमओ से बात की तो उसे ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.