Move to Jagran APP

UP Vidhan Sabha Chunav : भाजपा किसान मोर्चा को मिशन 2022 की सफलता का सूत्रधार बनाने की तैयारी

UP Vidhan Sabha Chunav गांवों तक पहुंचने के लिए भाजपा की ओर से जगह जगह चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। भाजपा की प्रयागराज में गंगापार इकाई की ओर से शिवगढ़ शक्ति केंद्र पर विशाल किसान ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Tue, 26 Oct 2021 03:23 PM (IST)Updated: Tue, 26 Oct 2021 03:23 PM (IST)
UP Vidhan Sabha Chunav : भाजपा किसान मोर्चा को मिशन 2022 की सफलता का सूत्रधार बनाने की तैयारी
भाजपा किसान मोर्चा की गंगापार इकाई की ओर से ग्राम चौपाल आयोजित किया गया।

प्रयागराज, जागरण संवाददाता। यूपी विधान सभा चुनाव 2022 यानी मिशन 2022 के लिए भाजपा ने अपने सभी मोर्चा, विभागों व सहयोगी संगठनों को कमर कसकर सक्रियता बढ़ाने का संदेश दिया है। सभी को सरकार के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भी कार्ययोजना बनाने और उस पर अमल की हिदायत दी गई है। दूसरी तरफ देश भर में चल रहे किसान आंदोलन को लेकर विपक्ष उत्साहित है। भाजपा ने भी उसके जवाब में अपने किसान मोर्चा को हर गांव और चौपाल तक पहुंचने के लिए कहा है।

loksabha election banner

किसान ग्राम चौपाल का आयोजन 

गांवों तक पहुंचने के लिए भाजपा की ओर से जगह जगह चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। भाजपा की प्रयागराज में गंगापार इकाई की ओर से शिवगढ़ शक्ति केंद्र पर विशाल किसान ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान पं. दीन दयाल उपाध्याय व डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को सिद्धांतों पर चलने की शपथ ली गई। वंदेमातरम गायन भी हुआ।

किसानों के साथ भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता : काशी प्रसाद

किसान ग्राम चौपाल में मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष काशी प्रसाद तिवारी ने कहा की आगामी विधानसभा चुनाव में किसान मोर्चे की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया कि सच्चे किसान जो खेतों में काम कर रहे हैं उनके हर दुःख दर्द में भाजपा साथ खड़ी रहेगी। हर कार्यकर्ता खेत में कार्य करने वाले किसान के साथ है। सभी लोग क्षेत्र में निकलें और समस्याओं को सुलझाने की हर संभव कोशिश करें।

विपक्ष की साजिश की देर है लखीमपुर खीरी जैसी घटनाएं : सुनील

भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री सुनील पटेल ने कहा कि लखीमपुर जैसी घटनाएं विपक्ष की साजिश की देन हैं, ऐसी घटनाओं से विचलित होने की आवश्यकता नहीं है। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष निर्मला पासवान ने कहा कि भाजपा की केंद्र व राज्य सरकारों द्वारा हर मोर्चे पर युद्ध स्तर काम कराया जा रहा है। अब विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष गंगापार राम पलट पटेल, भाजपा किसान मोर्चा गंगापार जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत उपाध्याय, महामंत्री प्रभाकर द्विवेदी 'परेवहा' मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.