Move to Jagran APP

UP Vidhan Sabha Chunav 2022: भाजपा महिला मोर्चा ने संगठन को मजबूत बनाने का लिया संकल्‍प

UP Vidhan Sabha Chunav 2022 भाजपा प्रयागराज की महिला मोर्चा की पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रदेश और केंद्र सरकार के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएंगे तभी मिशन 2022 में सफलता मिलेगी। शहर दक्षिणी विधान सभा शहर पश्चिमी विधान सभा के प्रभारियों की भी नियुक्ति की गई।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Tue, 19 Oct 2021 03:19 PM (IST)Updated: Tue, 19 Oct 2021 03:19 PM (IST)
UP Vidhan Sabha Chunav 2022: भाजपा महिला मोर्चा ने संगठन को मजबूत बनाने का लिया संकल्‍प
आगामी विधान सभा चुनाव को लेकर प्रयागराज में भाजपा की महिला मोर्चा ने भी तैयारी शुरू कर दी है।

प्रयागराज, जागरण संवाददाता। भाजपा की प्रयागराज जिला महिला मोर्चा की महानगर इकाई भी यूपी विधान सभा चुनाव 2022 की तैयारियों में जुटी हुई है। इस संबंध में सिविल लाइंस में हुई बैठक में रणनीति बनाई गई। लक्ष्‍मी बहुगुणा की अध्यक्षता में हुई बैठक में सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने व मिशन 2022 में जुटने का संकल्प लिया।

loksabha election banner

शहर दक्षिणी व पश्चिमी विधान सभा के प्रभारी नियुक्‍त

इस अवसर पर मौजूद महिला मोर्चा की पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रदेश और केंद्र सरकार के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएंगे तभी मिशन 2022 में सफलता मिलेगी। इस दौरान शहर दक्षिणी विधान सभा, शहर पश्चिमी विधान सभा के प्रभारियों की भी नियुक्ति की गई। बैठक का संचालन सुधा जोशी ने किया। लक्ष्मी बहुगुणा जोशी के जन्मदिन पर केक भी काटा गया। इस दौरान स्मृति श्रीवास्तव, चंद्रा आहलूवालिया, पूनम द्विवेदी, मुनमुन अधिकारी, माया द्विवेदी, अंजलि, कल्याणी, सुनीता श्रीवास्तव आदि मौजूद रहीं।

आलोक त्रिपाठी भाजपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के सह संयोजक बने

भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी की संस्तुति पर महानगर के प्रबुद्ध प्रकोष्ठ संयोजक पीयूष सिंह ने आलोक त्रिपाठी को प्रकोष्ठ का सह संयोजक मनोनीत किया है। कुंज बिहारी मिश्रा, वरुण केसरवानी, राजेश केसरवानी, रमेश पासी, विवेक अग्रवाल आदि ने बधाई दी है।

गणेश बने मीडिया प्रभारी

समाजवादी व्यापार सभा की बैठक कोठापरचा में हुई। इसमें महानगर अध्यक्ष शिवशंकर केसरवानी ने महानगर सचिव गणेश प्रसाद साहू मीडिया प्रभारी नियुक्त किया। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद गुप्ता, विजय गुप्ता, राजेश गुप्ता, अशोक गुप्ता, कृष्ण गोपाल पांडेय, हर्षिता आदि मौजूद रहे।

21 को आएंगी राज्य महिला आयोग की सदस्य उषारानी

जिला प्रोबेशन अधिकारी पंकज कुमार मिश्र ने बताया कि राज्य महिला आयोग की सदस्य उषारानी 21 अक्टूबर को प्रयागराज आएंगी। मिशन शक्ति फेज-3 के तहत वह सर्किट हाउस में सुबह 11 बजे महिला जनसुनवाई करेंगी। इस दौरान महिला अधिकारों के प्रति लोगों को जागरूक भी किया जाएगा। बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से संचालित योजनाओं पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, आयुष्मान कार्ड, कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना से महिलाओं को लाभान्वित किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.