Move to Jagran APP

UP Panchayat Chunav Result 2021: प्रयागराज में प्रधान के 271, बीडीसी के 268 और ग्राम सदस्य के 184 नतीजे घोषित

UP Panchayat Chunav Result 2021 उसके बाद दूसरी शिफ्ट की टीम रात आठ से सुबह आठ बजे तक गणना करेगी। चूंकि रात तक गणना पूरी नहीं हो पाएगी। इसलिए पहली शिफ्ट के कर्मचारी तीसरी शिफ्ट में यानी सोमवार की सुबह से गणना करने पहुंचेंगे।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Sun, 02 May 2021 10:53 PM (IST)Updated: Sun, 02 May 2021 10:53 PM (IST)
UP Panchayat Chunav Result 2021: प्रयागराज में प्रधान के 271, बीडीसी के 268 और ग्राम सदस्य के 184 नतीजे घोषित
सुबह आठ बजे से शुरू हुई मतगणना लगातार चल रही है। करीब आधी सीटों के परिणाम सोमवार को आएंगे।

प्रयागराज, जेएनएन। यूपी पंचायत चुनाव 2021 में वोटों की गिनती आज सुबह से ही शुरू है। सुबह मतों की छटाई के क्रम से शुरू हुआ मतगणना कार्य लगातार चल रहा है। एक-एक मतों को गणना में लंबा वक्त लग रहा है। रात तक अभी आधी सीटों की भी गणना फाइनल नहीं हो सकी है। मतगणना के लिए 12-12 घंटे की शिफ्ट में कर्मचारी लगाए गए हैं। रात आठ बजे तक प्रधान की 271, बीडीसी की 268 और ग्राम पंचायत सदस्य 184 नतीजे घोषित हुए। हालांकि जिला पंचायत की एक भी सीट की गिनती पूरी नहीं हो सकी है।

loksabha election banner

आकड़ों पर डालें एक नजर

- जिला पंचायत की 84 सीटों के लिए 1457 प्रत्याशी।

- बीडीसी के 2086 सीटों के लिए 9812 प्रत्याशी।

- प्रधान की 1540 सीटों के लिए 12520 प्रत्याशी।

- ग्राम पंचायत सदस्य की 19820 सीटों के लिए 2821 प्रत्याशी।

ये हैं निर्विरोध जीते प्रत्याशी

- 51 बीडीसी सदस्य।

- 08 प्रधान प्रत्याशी।

- 8849 ग्राम पंचायत सदस्य।

23 मतगणना केंद्रों पर मतों की हो रही गिनती

जिले में पहले चरण में ही 15 मई को मतदान हो गया था। उसके बाद सभी बैलेट पेपर ब्लाकों में बनाए गए मतगणना केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा में रखे गए थे। रविवार को 23 स्थलों पर बनाए मतगणना केंद्रों पर मतों की गणना शुरू हुई। इसके लिए केंद्रों पर कुल 487 टेबल लगाई गई। मतों की गणना के लिए एक शिफ्ट में 2435 कर्मचारी लगाए गए। सुबह आठ से रात आठ बजे तक इन कर्मचारियों ने मतों की गणना की।

दूसरी शिफ्ट की टीम कर रही मतगणना

उसके बाद दूसरी शिफ्ट की टीम रात आठ से सुबह आठ बजे तक गणना करेगी। चूंकि रात तक गणना पूरी नहीं हो पाएगी। इसलिए पहली शिफ्ट के कर्मचारी तीसरी शिफ्ट में यानी सोमवार की सुबह से गणना करने पहुंचेंगे। इस बार एक साथ चार पदों के लिए चुनाव हुआ था। इसलिए बैलेट पेपर की गणना करने में समय लग रहा है। कर्मचारियों को अलग-अगल पदों के हिसाब से बंडल बनाना पड़ रहा है। सुबह से लेकर आधी रात तक चली मतगणना में एक चौथाई पदों के ही परिणाम आ सके हैं।

मतगणना केंद्रों के बाहर प्रत्‍याशी समर्थक जुटे

जिन प्रत्‍याशियों के मतों की गणना अभी चल रही है, वह प्रत्याशी और एजेंट मतगणना केंद्रों के बाहर डटे हुए हैं। कई ग्राम पंचायतों के तो आधी रात तक बक्से ही नहीं खुले, वह सुबह से मतगणना केंद्र के चक्कर लगा रहे हैं। मतों की गणना लगातार चलती रहे, इसके लिए जिला प्रशासन वहां बिजली, पानी, टेंट, खाना आदि के इंतजाम किए हैं।

ब्लाक - प्रधान - बीडीसी - ग्राम सदस्य

मेजा - 13 - 15 - 12

उरुवा -15- 15 - 0

बहरिया- 12- 07-04

कोरांव- 15 - 23 - 01

जसरा - 07- 14 - 0

बहादुरपुर- 16-14 - 12

सैदाबाद- 25- 23 - 05

कौंधियारा- 09 - 06 - 03

करछना - 21 - 15 - 0

मऊआइमा- 05 - 06 - 11

धनूपुर - 18 - 11 - 04

कौडि़हार - 12 - 06 - 04

सोरांव- 11 - 13 - 05

हंडिया- 08 - 11 - 15

मांडा- 06 - 04 - 02

प्रतापपुर - 10 - 06 - 0

फूलपुर - 12 - 17 - 40

शंकरगढ़ - 13 - 13 - 05

चाका - 04 - 02 - 04

होलागढ़ - 11 - 08 - 12

सहसो - 17 - 14 - 16

श्रृंगवेरपुर - 12 - 13 - 07

भगवतपुर - 13 - 25 - 35


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.