Move to Jagran APP

UP Panchayat Chunav 2021: उपलब्धि गिनाने के साथ लोगों को 'साधने' में भी जुटे हैं नेता जी...

UP Panchayat Chunav 2021 भाजपा भी इस दिशा में तेजी से प्रयास कर रही है। अपनी सरकार की उपलब्धियों को गिनाने के साथ ही जनता को साधने की भी कोशिश की जा रही है। पार्टी का चाहे छोटा नेता हो या बड़ा। संगठन ने कार्यकर्ता सक्रिय हैं।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Fri, 26 Mar 2021 03:43 PM (IST)Updated: Fri, 26 Mar 2021 03:43 PM (IST)
UP Panchayat Chunav 2021: उपलब्धि गिनाने के साथ लोगों को 'साधने' में भी जुटे हैं नेता जी...
पंचायत चुनाव को लेकर प्रयागराज में राजनीतिक पार्टिंयों की सक्रियता बढ़ गई है।

प्रयागराज, जेएनएन। प्रदेश सरकार ने चार साल पूरे कर लिए हैं। इसे भाजपाई उत्सव के रूप में मना रहे हैं। सभा और जनसंपर्क करके और अपने निवास पर लोगों को आमंत्रित करके भी सरकार की उपलब्धियों को गिनाने में लगे हैं। इसी के साथ पंचायत चुनाव भी रंग में आ रहा है। इसके लिए भी सभी पार्टियां अपनी जमीन तलाशने में जुटी हैं।

loksabha election banner

भाजपा की यह है तैयारी

भाजपा भी इस दिशा में तेजी से प्रयास कर रही है। अपनी सरकार की उपलब्धियों को गिनाने के साथ ही जनता को साधने की भी कोशिश की जा रही है। पार्टी का चाहे छोटा नेता हो या बड़ा। यहां तक कि संगठन ने प्रत्येक कार्यकर्ता को इसके लिए सक्रिय कर दिया है। नसीहत दी जा रही है कि यदि पंचायत में भी भाजपा की सरकार बनेगी तो ही विकास का पहिया तेजी से घूमेगा।

विकास की गाड़ी में तीन इंजन लग जाएंगे : भाजपा महानगर अध्‍यक्ष

भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी का कहना है कि केंद्र, प्रदेश और पंचायत में भी भाजपा के प्रत्याशियों को जीत मिलती है तो वहां भी सरकार भाजपा बनेगी। इससे विकास की गाड़ी में तीन इंजन लग जाएंगे। यह इंजन लगाना आम जनता की जिम्मेदारी है। पार्टी का प्रयास है कि केंद्र या प्रदेश से चला एक रुपया पूरा का पूरा जनता तक पहुँचे। वह दिन बीत गए जब केंद्र से चला एक रुपया सिर्फ 10 पैसा जनता तक पहुचता था। अब तो सभी सरकारी योजनाओं की रकम सीधे जनता के खाते में पहुंच रही है।

जातीय समीकरण तोड़ना चुनौती

महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी का कहना है कि विकास तेज गति से चल रहा है। सरकारी योजनाओं का भी लाभ लोगो तक पहुंच रहा है। यह जरूर है कि अभी जातीय समीकरणों का जाल टूटना बाकी है। पर भरोसा है कि विकास का पहिया जब तेजी से घूमेगा तो जातीय समीकरण भी टूट जयेगे। भाजपा इस दिशा में तेजी से कार्य कर रही है। पंसहयत चुनाव में इसे देख भी सकेंगे। यह पंचायत चुनाव विधान सभा चुनाव का अभ्यास है। हम सभी इसे लेकर पूरी तरह से सक्रिय हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.