Move to Jagran APP

यूपी चुनाव 2022: रेटिंग बढ़ाने में जुटे भाजपा कार्यकर्ता, पत्रक बांट गिना रहे सरकार की उपलब्धि

UP Elections 2022 भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी इन दिनों यूपी के चुनावी माहौल में व्‍यस्‍त हैं। प्रयागराज के भाजपा कार्यकर्ता पत्रक बांट रहे हैं। इसके माध्‍यम से सरकार की उपलब्धि लोगों को बता रहे हैं। जिला मंडल और बूथ स्तर के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता इसमें जुटे हैं।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Mon, 17 Jan 2022 08:18 AM (IST)Updated: Mon, 17 Jan 2022 08:18 AM (IST)
यूपी चुनाव 2022: रेटिंग बढ़ाने में जुटे भाजपा कार्यकर्ता, पत्रक बांट गिना रहे सरकार की उपलब्धि
UP Elections 2022 प्रयागराज में भाजपा कार्यकर्ता आम जन में पत्रक बांट रहे हैं।

प्रयागराज, जागरण संवाददाता। सरकार की रेटिंग बढ़ाने में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पूरा जोर लगा दिया है। जिला, मंडल और बूथ स्तर के सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता जुट गए हैं। वह कहीं भी किसी भी स्तर पर कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते हैं। इसके लिए सुबह से ही पत्रक लेकर अपने अपने क्षेत्र में निकल जाते हैं और घर-घर लोगों को पत्रक देकर सरकारी की उपलब्धि गिना रहे हैं। प्रयागराज में तो कुछ ऐसा ही नजर आ रहा है।

loksabha election banner

सरकारी योजनाओं का लाभ लेने को जागरूकता

भाजपा मुट्ठीगंज मंडल अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष विनोद सोनकर व पवन श्रीवास्तव की अगुवाई में कटघर क्षेत्र के निवासियों को सरकार के काम गिनाए गए। जगह-जगह रुककर सरकारी योजनाओं के बारे में भी बताया गया। यह भी बताया गया कि लोग किस तरह सरकारी योजनाओं का लाभ ले सकते हैं। इस दौरान सरकार के लिए समर्थन जुटाने का भी प्रयास हुआ। पार्षद पवन श्रीवास्तव ने कहा भारतीय जनता पार्टी में सर्व समाज का हित है। यह दल किसी जाति विशेष के लिए कार्य नहीं करता है। यहां परिवारवाद भी नहीं चलता। छोटा सा कार्यकर्ता भी यदि पूरी निष्ठा से कार्य कर रहा है और उसमें योग्यता है तो शीर्ष पद पर पहुंच सकता है। अब तक जितने भी कार्य भाजपा ने किए हैं सभी मेरिट के आधार पर हुए हैं। सही अर्थों में इसी दल में दलित समाज व पिछड़े वर्ग के लोगों का हित भी सुरक्षित है। इस मौके पर पूर्व पार्षद नीरज गुप्ता, योगी सत्यम, सोनू सोनकर, रजत कैथवास, अंकित कनौजिया आदि मौजूद रहे।

मतदान दिवस हम सब के लिए स्वाभिमान दिवस

भाजपा महानगर इकाई की बैठक सिविल लाइन स्थित कार्यालय में हुई। इसमें झारखंड के संगठन महामंत्री धर्मपाल ने कार्यकर्ताओं में उत्साह भरा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को चाहिए कि वह मतदान का भी प्रतिशत बढ़ाने में प्रशासन का सहयोग करें। इस कार्य में पन्ना प्रमुख महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। सभी मतदाता से संपर्क करें और उन्हें वोट देने के लिए प्रेरित करें। वास्तव में मतदान का दिन हम सब के लिए स्वाभिमान दिवस है। बैठक में विधान परिषद सदस्य लक्ष्मण आचार्य, भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी, कुंज बिहारी मिश्रा, मुरारी लाल अग्रवाल, शशि वार्ष्णेय, वरुण केसरवानी आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.