यूपी चुनाव में जीत के लिए भाजपा की प्रयागराज एनजीओ प्रकोष्ठ ने गिनाई सरकार की उपलब्धि
महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने कहा कि सरकार ने इतने कार्य किए हैं कि कार्यकर्ताओं को गिनाने में कोई कठिनाई नहीं है। प्रत्येक कार्यकर्ता पत्रक लेकर घर घर जाएं जिससे डबल इंजन वाली सरकार के कार्य गिनाए जा सकें। सरकार की खास बात यह कि भ्रष्टाचार मुक्त शासन दिया है।
प्रयागराज, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी एनजीओ प्रकोष्ठ भी चुनावी तैयारी में जुट गई है। कार्यकर्ताओं का पूरा ध्यान जनसंपर्क में लगा है। अलग अलग मोहल्लों में कार्यकर्ताओं की टोली निकल रही है और सरकार के कार्यों को गिना रही है। अभियान की शुरुआत तिलक रोड से हुई। इस दौरान महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने कहा कि सरकार ने इतने कार्य किए हैं कि कार्यकर्ताओं को गिनाने में कोई कठिनाई नहीं है। प्रत्येक कार्यकर्ता पत्रक लेकर घर घर जाएं जिससे अब किए गए डबल इंजन वाली सरकार के कार्य गिनाए जा सकें। सरकार की खास बात यह कि भ्रष्टाचार मुक्त शासन दिया है। प्रांत के सह संयोजक रजनीकांत ने कहा कि मतदाता संपर्क अभियान प्रकोष्ठ द्वारा पूरे प्रदेश में चलाया जा रहा है। खासकर श्रमिकों को सम्मान देने का जो कार्य भाजपा ने किया है उससे भी लोगों को अवगत करा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जब कोई कार्यकर्ता किसी वोटर के घर जाए तो 7505403403 पर मिस्ड काल अवश्य करवाएं। सरकार से लोगों की जो भी अपेक्षा हो उस संबंध में भी जानकारी लें और उसे पार्टी के नेतृत्व तक पहुंचाएं।
भाजपा का विजय का लक्ष्य पन्ना प्रमुखों के ऊपर निर्भर
प्रयागराज : भाजपा महानगर इकाई के पदाधिकारियों की तरफ से निषादराज पार्क करेला बाग में शक्ति केंद्रों के सभी पन्ना प्रमुखों का सम्मेलन कराया। इसमें भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का विजय का लक्ष्य पन्ना प्रमुखों के ऊपर ही निर्भर है। ऐसे में हम सभी पन्ना प्रमुखों की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है कि मतदाताओं से संपर्क करें। उन्हें भारतीय जनता पार्टी की रीति और नीति से परिचित कराएं। इस दौरान राजेश केसरवानी, राजू पाठक, बृजेश मिश्रा, विक्रमजीत सिंह भदौरिया आदि मौजूद रहे।