Move to Jagran APP

UP Election 2022: लाल बहादुर ने समाजवादी पार्टी के इंद्रजीत सरोज का विजयरथ रोका था

UP Election 2022 कौशांबी के मंझनपुर विधान सभा सीट से भाजपा के प्रत्‍याशी लाल बहादुर ने 2017 के चुनाव में मंत्री रहे इंद्रजीत सरोज को उन्होंने 4160 मतों से पराजित कर दिया था। अपने सरल स्वभाव के चलते यह राजनीति में आगे बढ़ते रहे।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Fri, 28 Jan 2022 04:50 PM (IST)Updated: Fri, 28 Jan 2022 04:50 PM (IST)
UP Election 2022: लाल बहादुर ने समाजवादी पार्टी के इंद्रजीत सरोज का विजयरथ रोका था
UP Election 2022 कौशांबी जनपद के मंझनपुर विधान सभा सीट से इस बार फिर लाल बहादुर भाजपा प्रत्‍याशी हैं।

प्रयागराज, जेएनएन। उत्‍तर प्रदेश विधान सभा चुनाव 2022 में कौशांबी जनपद के मंझनपुर सुरक्षित सीट पर सभी मुख्य पार्टियों ने अपने प्रत्याशी उतार दिए हैं। शुक्रवार को भाजपा ने अपने मौजूदा विधायक लाल बहादुर पर मुहर लगा दी है। अब इनका मुकाबला समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज के बीच देखा जा रहा है। बसपा ने नई उम्मीदवार के रूप में महिला प्रत्याशी नीतू कनौजिया को मैदान में उतारा है। वह पहली बार सियासत में कदम रखी हैं, जबकि लाल बहादुर और इंद्रजीत सरोज राजनीति के गुणा-भाग करने में मर्मज्ञ माने जाते हैं।

loksabha election banner

सेना में फौजी से लाल बहादुर का सियासी सफर

भाजपा उम्मीदवार लाल बहादुर के सियासी करियर को हम देखें तो यह पहले सेना में फौजी थे। यह सेवानिवृत्ति लेकर सियासी मैदान में कूद गए। 1995 में सरसवां विकास खंड के बनी खास से क्षेत्र पंचायत सदस्य का चुनाव लड़े और वह विजयी हो गए। सरसवां सुरक्षित सीट होने के कारण वह चुनाव के प्रमुख दावेदार बन गए। दूसरी तरफ लालबहादुर के निकटतम प्रतिद्वंदी रहे कद्दावर नेता इंद्रजीत सरोज के बड़े भाई राम दुलारे मैदान में रहे। लाल बहादुर ने उन्हें शिकस्त दी। इसके बाद सियासत में आगे बढ़ने लगे।

2017 में भाजपा के टिकट पर इंद्रजीत सरोज को हराया था

1997 में वह भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष बने। भाजपा के संगठन में ही लगे रहे जिस पर 2017 के चुनाव में इन्हें पार्टी ने मंझनपुर से टिकट दिया। तीन बार के विधायक व मंत्री रहे इंद्रजीत सरोज को उन्होंने 4160 मतों से पराजित कर दिया था। अपने सरल स्वभाव के चलते यह राजनीति में आगे बढ़ते रहे। पार्टी ने इस बार फिर लाल बहादुर को मैदान में लाकर चुनाव को काफी दिलचस्प बना दिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.