Move to Jagran APP

यूपी के उप मुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया ट्वीट, कहा-TMC से मुक्ति का मंत्र बन रहा है जय श्रीराम

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जय श्रीराम का मंत्र फिलहाल पूरे देश को एकता के सूत्र में पिरोने के लिए है। यह किसी धर्म विशेष की बात नहीं है बल्कि यह संस्कार और संस्कृति से जोडऩे का भी मंत्र है।

By Brijesh Kumar SrivastavaEdited By: Published: Tue, 12 Jan 2021 09:32 AM (IST)Updated: Tue, 12 Jan 2021 09:32 AM (IST)
यूपी के उप मुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया ट्वीट, कहा-TMC से मुक्ति का मंत्र बन रहा है जय श्रीराम
यूपी के डिप्‍टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने पश्चिम बंगाल के संबंध में ट्वीट किया।

प्रयागराज, जेएनएन। उत्‍तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पार्टी के कार्यकर्ताओं को संगठित रहने का आह्वान किया है। कहा कि राज्य विशेष के लिए यह आह्वान नहीं है, बल्कि प्रत्येक राज्य में इस पर अमल करना होगा। पश्चिम बंगाल के संदर्भ में उन्होंने ट्वीट किया है कि देश को अंग्रेजों से आजादी दिलाने का महामंत्र वंदेमातरम था। अब टीएमसी सरकार से मुक्ति का मंत्र जय श्रीराम बन गया है।

loksabha election banner

प्रयाग प्रवास के दौरान उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जय श्रीराम का मंत्र फिलहाल पूरे देश को एकता के सूत्र में पिरोने के लिए है। यह किसी धर्म विशेष की बात नहीं है बल्कि यह संस्कार और संस्कृति से जोडऩे का भी मंत्र है। आज राष्ट्रीय अस्मिता के लिए इस मंत्र को सभी को आत्मसात करना होगा।

पंचायत चुनाव के लिए सक्रिय हो जाएं कार्यकर्ता

भाजपा कार्यकर्ताओं को एकजुट होने व सक्रियता बढ़ाने का आह्वान भी उप मुख्यमंत्री ने किया। प्रयाग प्रवास के दौरान उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव ग्रामीण क्षेत्रों में होंगे लेकिन शहरी क्षेत्रों के कार्यकर्ता भी अपनी गतिविधियों को बढ़ाएं। सीमावर्ती क्षेत्र जो गांव से लगे हों वहां भी जाएं। फिलहाल पंचायत चुनाव को लेकर पार्टी की तरफ से अलग से दिशा निर्देश जारी होंगे। इसके लिए प्रभारी बनाए गए पदाधिकारी बैठक भी करेंगे।

पार्टी की रीति और नीति जनता तक पहुंचाएं

उपमुख्यमंत्री केशव ने संगठन के पदाधिकारियों से कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से किए जा रहे कार्यों की जानकारी लोगों तक पहुंचाएं। आम जनमानस को बताएं कि पार्टी की रीति नीति क्या हैं। उनकी समस्याओं को भी सुनें और समाधान के लिए प्रयास करें। यदि कहीं कोई कठिनाई होते उच्च पदाधिकारियों से भी संपर्क करें। हर संभव कोशिश हो कि लोगों की समस्याओं का समाधान किया जाए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.