यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया ट्वीट- सरकार के चार साल, जनता है खुशहाल, विरोधी हैं बेहाल
डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने एक अन्य ट्वीट में लिखा है कि उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की योगी आदित्य नाथ के नेतृत्व वाली सरकार के चार साल पूरे होने पर 24 करोड़ प्रदेश वासियों को बधाई व शुभकामनाएं देता हूं। भरोसा दिलाते हैं भरोसे को टूटने नहीं देंगे।
प्रयागराज, जेएनएन। सरकार के चार पूरे होने पर भाजपाई खासे उत्साहित हैं। मुख्यमंत्री से लेकर आम कार्यकर्ता तक उपलब्धियों को गिनाने में लगे हैं। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट किया है कि सरकार के चार साल, जनता है खुशहाल, विरोधी हैं बेहाल।
डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने एक अन्य ट्वीट में लिखा है कि उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की योगी आदित्य नाथ के नेतृत्व वाली सरकार के चार साल पूरे होने पर 24 करोड़ प्रदेश वासियों को बधाई व शुभकामनाएं देता हूं। भरोसा दिलाते हैं भरोसे को टूटने नहीं देंगे। देश को विश्व के सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के सब से प्रभावशाली मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के नेतृत्व में शून्य से शिखर की यात्रा सुनिश्चित है।
भाजपा की उपब्धियों को गिनाकर दी बधाई
सांसद डॉ. रीता जोशी ने प्रदेश सरकार की उपब्धियों को गिनाते हुए बधाई दी है। ट्वीट किया है कि चार साल विश्वास के प्रगति और विकास के। इसी के साथ चित्र भी साझा किया है कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना से एक लाख 52 हजार से अधिक कन्याओं का विवाह संबंधी जानकारी दी है। यह जानकारी भी साझा की है कि विवाह अनुदान 35000 रुपये से बढ़ाकर 51000 रुपये किया गया।
फूलपुर सांसद केशरी देवी पटेल ने यह कहा
फूलपुर सांसद केशरी देवी पटेल ने भी फोन पर उप मुख्यमंत्री को बधाई दी। जिले के लोगों से कहा कि विकास को गति मिले इसके लिए ग्राम पंचायतों में भी भाजपा प्रभावी हो। इसकी जिम्मेदारी सभी ग्रामीणों की है। यदि वह सर्वांगीण विकास चाहते हैं तो सभी को ग्राम प्रधान, ब्लाक प्रमुख और जिला पंचायत की कुर्सी भी भाजपा को दें।