Move to Jagran APP

UP के उप मुख्‍यमंत्री केशव मौर्य बाढ़ का प्रकोप खत्म करने शिव के दरबार पहुंचे, किया अनुष्‍ठान

उप मुख्‍यमंत्री केशव नागपंचमी पर्व के अवसर पर मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव की स्तुति करके प्रदेश को बाढ़ के कहर से बचाने की कामना की। उन्होंने विश्वास जताया कि भगवान शिव की कृपा से बाढ़ का स्तर निरंतर कम होगा। इससे पीडि़तों की हर संभव मदद की जा सकेगी।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Fri, 13 Aug 2021 03:02 PM (IST)Updated: Fri, 13 Aug 2021 03:02 PM (IST)
UP के उप मुख्‍यमंत्री केशव मौर्य बाढ़ का प्रकोप खत्म करने शिव के दरबार पहुंचे, किया अनुष्‍ठान
यूपी के डिप्‍टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य प्रयागराज के मनकामेश्वर मंदिर में पूजन किया।

प्रयागराज, जागरण संवाददाता। नदियों के उफान पर होने से सूबे के कई जिले बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। हजारों बाढ़ पीडि़तों को बेघर होना पड़ा है। शासन-प्रशासन बाढ़ पीडि़तों की मदद के लिए दिन-रात काम कर रहा है। वहीं, नागपंचमी के पावन पर्व पर उत्‍तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज के प्राचीन मनकामेश्वर व बाघंबरेश्वर महादेव का विधि-विधान से अनुष्ठान किया।

loksabha election banner

नागपंचमी पर मंत्रोच्‍चार के बीच भगवान शिव की स्‍तुति की

उल्‍लेखनीय है कि यूपी के डिप्‍टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य इन दिनों प्रयागराज प्रवास पर हैं। शनिवार को नागपंचमी पर्व के अवसर पर मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव की स्तुति करके प्रदेश को बाढ़ के कहर से बचाने की कामना की। उन्होंने विश्वास जताया कि भगवान शिव की कृपा से बाढ़ का स्तर निरंतर कम होगा। इससे पीडि़तों की हर संभव मदद की जा सकेगी।

मनकामेश्‍वर मंदिर व बाघंबरेश्‍वर महादेव का किया पूजन

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद शुक्रवार की सुबह अचानक यमुना तट पर स्थित मनकामेश्वर मंदिर पहुंचे। मंदिर के प्रभारी ब्रह्मचारी श्रीधरानंद के निर्देशन व आचार्य विद्याकांत पांडेय, रामचंद्र शुक्ल के आचार्यत्व में विधि-विधान से अनुष्ठान किया। इसके बाद उन्‍होंने मठ बाघंबरी गद्दी स्थित बाघंबरेश्वर महादेव का पूजन किया। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि के निर्देशन में मंत्रोच्चार के बीच अनुष्ठान किया। शिव पूजन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष अवधेश गुप्त, भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केशरवानी, रवि केशरवानी, श्याम पांडेय, अमर सिंह आदि विशिष्‍टजन शामिल रहे।

डिप्‍टी सीएम ने बाढ़ पीडि़तों को मदद का अधिकारियों को निर्देश दिया

गुरुवार को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का प्रयागराज आगमन हुआ था। उन्‍होंने प्रयागराज में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया था। बाढ़ग्रस्‍त इलाकों का हवाई करने के बाद केशव मौर्य ने अधिकारियों के साथ बैठक की थी। उन्होंने बाढ़ पीडि़तों को उत्कृष्ट मदद के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.