Move to Jagran APP

यूपी चुनाव 2022: महिलाएं मतदान प्रतिशत में आगे रहने का लगा सकती हैं हैट्रिक, आंकड़ों पर डालें नजर

UP Chunav 2022 2017 के विधानसभा चुनाव में महिला मतदाताओं ने निर्णायक की भूमिका निभाई थी। मतदान में महिलाओं की सहभागिता पुरुषों की तुलना में अधिक थी। चुनाव में 56.29 प्रतिशत महिलाओं ने मतदान था। पुरुषों की हिस्सेदारी 52.39 प्रतिशत की थी। कुल 54.14 प्रतिशत मतदान हुआ था।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Sat, 15 Jan 2022 09:50 AM (IST)Updated: Sat, 15 Jan 2022 09:50 AM (IST)
यूपी चुनाव 2022: महिलाएं मतदान प्रतिशत में आगे रहने का लगा सकती हैं हैट्रिक, आंकड़ों पर डालें नजर
UP Chunav 2022 प्रयागराज मंडल में विधानसभा क्षेत्रों में महिलाओं का मतदान प्रतिशत अच्‍छा रहा है।

प्रयागराज, जागरण संवाददाता। प्रयागराज मंडल के चुनावी आंकड़े बताते हैं कि यहां राजनीति के क्षेत्र में महिलाओं की अच्छी खासी दखल है। महिलाएं पुरुषों से अब किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। महिलाएं पीछे चलेंगी, यह मिथक अब टूट चुका है। इसकी गवाही विधानसभा के आंकड़े भी देते हैं। 2012 और 2017 के चुनाव में प्रयागराज में महिलाओं का वोटिंग प्रतिशत पुरुषों की तुलना अधिक है। 2007 के चुनाव में पुरुषों का मतदान महिलाओं से अधिक था। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार महिलाएं मतदान प्रतिशत में आगे रहने की हैट्रिक लगा सकती हैं।

loksabha election banner

2017 के विधानसभा चुनाव में महिला मतदाताओं की भूमिका थी निर्णायक

आज सारी पार्टियां महिलाओं को अपने पाले में लाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रही हैं। कोई टिकट में हिस्सेदारी दे रहा है तो कोई योजनाओं के माध्यम से उन्हें लुभाने की कोशिश कर रहा है। मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए चुनाव आयोग इस बार भी कड़ी मशक्कत कर रहा है। इसके लिए फिर से अभियान शुरू हो रहा है। राजनीतिक पार्टियां भी मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए लोगों को प्रेरित कर रही हैं।

2017 में महिला मतदाताओं की निर्णायक भूमिका थी

अगर 2017 के विधानसभा चुनाव की बात करें तो महिला मतदाताओं ने निर्णायक की भूमिका निभाई थी। मतदान में महिलाओं की सहभागिता पुरुषों की तुलना में अधिक थी। चुनाव में 56.29 प्रतिशत महिलाओं ने मतदान था। पुरुषों की हिस्सेदारी 52.39 प्रतिशत की थी। कुल 54.14 प्रतिशत मतदान हुआ था।

2012 के चुनाव में महिलाओं में वोटों की भागीदारी 56.11 प्रतिशत थी

2012 के चुनाव में आधी आबादी ने 56.11 प्रतिशत वोट डाले थे। 54.19 प्रतिशत ही वोट पुरुषों के पड़े थे। कुल 55.05 प्रतिशत मतदाताओं ने लोकतंत्र को मजबूत किया था। 2007 के चुनाव में महिला मतदाताओं का दखल कम था। पुरुषों का मतदान प्रतिशत 45.94 और महिलाओं का 39.14 प्रतिशत था। कुल 42.86 प्रतिशत वोटर मतदान बूथों तक पहुंचे थे।

आंकड़ों पर डालें एक नजर

-46,02,812 कुल मतदाता हैं प्रयागराज की 12 विधानसभा में

-25,03,349 पुरुष वोटर करेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग

-20,98,818 महिला वोटर चुनेंगी अपने नए नई सरकार

-5076 मतदेय स्थल पर 27 फरवरी को डाले जाएंगे वोट

राजनीति में छू लिया आसमान

2017 के चुनाव में नीलम करवरिया प्रयागराज की मेजा विधानसभा से विधायक हुईं। विजमा यादव, प्रमिला त्रिपाठी, गीता पासी, ऋचा सिंह, पूजा पाल समेत लगभग डेढ़ दर्जन महिलाओं ने चुनाव में अपना भाग्य आजमाया था। 2019 के लोकसभा चुनाव में पहली बार इलाहाबाद और फूलपुर सीट से महिला सांसद हुईं थी। अभिलाषा गुप्ता नंदी लगातार दो बार से महापौर हैं। रेखा सिंह कई बार जिला पंचायत की कुर्सी पर विराजमान हो चुकी हैं। इससे पूर्व में भी महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष, विधायक और सांसद पद का मान महिलाएं बढ़ा चुकी हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.