Move to Jagran APP

लड़की हूं लड़ सकती हूं... कहने वाली प्रियंका घर में ही नहीं लड़ पा रहीं, बोले मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह

प्रियंका वाड्रा स्वयं घर में नहीं लड़ पा रही हैं। वह अपने परिवार में घिरी हैं। उन्हें मां ने और भाई राहुल ने घेर रखा है। वह भाजपा को क्या घेरेंगी। प्रदेश सरकार के प्रवक्ता सिद्धार्थनाथ सिंह ने शुक्रवार को अपने निवास पर वार्ता में यह बात कही

By Ankur TripathiEdited By: Published: Sat, 22 Jan 2022 07:40 AM (IST)Updated: Sat, 22 Jan 2022 07:40 AM (IST)
लड़की हूं लड़ सकती हूं... कहने वाली प्रियंका घर में ही नहीं लड़ पा रहीं, बोले मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह
सिद्धार्थनाथ ने अपने निवास पर पत्रकारों से वार्ता के दौरान कहा कि प्रियंका को अपनों ने घेर रखा है

प्रयागराज, जेएनएन। लड़की हूं लड़ सकती हूं का नारा देने वाली प्रियंका वाड्रा स्वयं अपने घर में नहीं लड़ पा रही हैं। वह अपने परिवार में घिरी हैं। उन्हें मां ने और भाई राहुल ने घेर रखा है। वह भाजपा को क्या घेरेंगी। प्रदेश सरकार के प्रवक्ता सिद्धार्थनाथ सिंह ने अपने निवास पर पत्रकारों से वार्ता के दौरान कहा कि प्रियंका वाड्रा को अपनों ने घेर रखा है। अंतरविरोध से वह जूझ रही हैं। वह पहले अपनों से लड़ें फिर चुनाव लड़ने की सोचें।

loksabha election banner

ओमप्रकाश राजभर को नसीहत, मर्यादित भाषा का करें प्रयोग

सुहेलदेव पार्टी के ओमप्रकाश राजभर के बयान पर उन्होंने नसीहत देते हुए कहा कि संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों के लिए जब भी कोई बयान जारी करें तो मर्यादित भाषा का प्रयोग करना चाहिए। उनकी अमर्यादित टिप्पणी पर भाजपा भी जवाब दे सकती है लेकिन ऐसा वह नहीं करेंगे। क्योंकि भाजपा संस्कारित पाटी है।

इस घटना पर शिक्षकों ने जताई नाराजगी

प्रयागराज : जिला विद्यालय निरीक्षक द्वितीय नरेंद्र शर्मा के साथ धक्का मुक्की पर शिक्षकों ने नाराजगी जताई है। उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद की बैठक सेवा समिति विद्या मंदिर में हुई। प्रदेश अध्यक्ष ब्रजेश कुमार शर्मा व विधान परिषद सदस्य रहे डा. यज्ञदत्त शर्मा ने कहा, ऐसी घटना कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है। संगठन के जिला अध्यक्ष अनय प्रताप सिंह ने कहा है कि यदि इस प्रकरण में कोई कठोर कार्रवाई नहीं की गई तो प्रधानाचार्य परिषद आंदोलन करेगा। इस मौके पर एसके राय, विशाल चंद जैन, संदीप राठौर, संतोष सिंह, पीपी सिंह, डा. योगेश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में पूर्व प्रधानाचार्य एसपी तिवारी की अध्यक्षता में भी शिक्षकों ने बैठक की और घटना की निंदा की। यूपी एजूकेशनल मिनिस्ट्रीयल आफीसर्स एसोसिएशन की आनलाइन बैठक में आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग की गई। बैठक में प्रमिल कुमार श्रीवास्तव, मो. नाजिम, मो. अबरार, अरुणेश कुमार मिश्र, शिखर श्रीवास्तव, बंशीलाल, संजय आर्य, अनुज त्रिपाठी, सुनील कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.