Move to Jagran APP

UP Chunav 2022: मतदान के दौरान प्रयागराज में जानिए सुरक्षाबलों की तैयारी और कौन से बूथ हैं संवेदनशील

यूपी विधानसभा चुनाव के दौरान प्रयागराज में पारदर्शी सुरक्षित शांतिपूर्ण मतदान के लिए पुलिस-प्रशासन के अफसर एड़ी-चोटी का जोर लगाए हुए हैं। एक-एक पोलिंग बूथ को खंगाला गया है। तमाम कवायद के बाद जिले में 885 क्रिटिकल और वल्नरेबल पोलिंग बूथ चिह्नित किए गए हैं

By Ankur TripathiEdited By: Published: Mon, 24 Jan 2022 02:30 PM (IST)Updated: Mon, 24 Jan 2022 02:30 PM (IST)
UP Chunav 2022:  मतदान के दौरान प्रयागराज में जानिए सुरक्षाबलों की तैयारी और कौन से बूथ हैं संवेदनशील
पारदर्शी, सुरक्षित, शांतिपूर्ण मतदान के लिए पुलिस-प्रशासन के अफसर एड़ी-चोटी का जोर लगाए है

खास-खास

loksabha election banner

- 885 क्रिटिकल और वल्नरेबल पोलिंग बूथ हैं जिले में

- 224 है क्रिटिकल बूथ की संख्या

- 661 वल्नरेबल पोलिंग बूथे हैं

- 2017 में 763 पोलिंग बूथ किए गए थे चिह्नित

- 154 क्रिटिकल और वल्नरेबल पोलिंग बूथ शहर पश्चिमी में

- पिछले चुनाव की तुलना में 122 पोलिंग बूथ और किए गए चिह्नित

- पुराना इतिहास खंगाल कर सुरक्षा व्यवस्था का तैयार हो रहा घेरा

प्रयागराज, जेएनएन। विधानसभा चुनाव 2017 के मुकाबले इस बार के चुुनाव में क्रिटिकल और वल्नरेबल पोलिंग बूथों की संख्या में वृद्धि हुई है। जिले में 885 क्रिटिकल और वल्नरेबल पोलिंग बूथ चिह्नित किए गए हैं। इसमें 122 नए हैं, जहां पिछली बार झगड़ा या फिर बूथ कैप्चरिंग की कोशिशें हुईं थीं। क्रिटिकल बूथों की संख्या 224 हैं, जबकि 661 वल्नरेबल बूथ हैं। यहां सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए जाएंगे। क्रिटिकल बूथों पर वीडियोग्राफी होगी, जबकि वल्नरेबल बूथ पर पैरामिलिट्री का घेरा रहेगा।

पारदर्शी, सुरक्षित, शांतिपूर्ण मतदान के लिए पुलिस-प्रशासन के अफसर एड़ी-चोटी का जोर लगाए हुए हैं। एक-एक पोलिंग बूथ को खंगाला गया है। तमाम कवायद के बाद जिले में 885 क्रिटिकल और वल्नरेबल पोलिंग बूथ चिह्नित किए गए हैं। यह ऐसे बूथ हैं, जहां पहले के चुनावों में झगड़ा और बूथ कैप्चरिंग की कोशिश हुई थी। इसमें 224 को क्रिटिकल में रखा गया है। जबकि जहां छिटपुट घटनाएं हुईं थीं, उन 661 बूथों को वल्नरेबल की श्रेणी में रखा गया है। सर्वाधिक क्रिटिकल बूथ शहर पश्चिमी और सबसे कम बूथ प्रतापपुर में हैं। क्रिटिकल बूथों पर पुलिस, पीएसी के जवानों साथ ही पैरामिलिट्री फोर्स तैनात की जाएगी। वीडियोग्राफी होगी। पोलिंग बूथ के भीतर उन्हीं को जाने की अनुमति होगी, जिनको मतदान करना होगा। वल्नरेबल बूथों पर भी यहीं व्यवस्था होगी। हालांकि, यहां वीडियोग्राफी की व्यवस्था बहुत कम होगी। कई बूथों पर ड्रोन के माध्यम से संदिग्धों पर नजर रखी जाएगी। पूर्व के हुए चुनावों में इन बूथों पर सुरक्षा के कैसे बंदोबस्त किए गए थे, इसे भी देखा जा रहा है।

माइक्रो आब्जर्वर्स होंगे तैनात

क्रिटिकल बूथों पर माइक्रो आब्जर्वर्स को नियुक्त जाएगा। इसकी रिपोर्ट वह सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट को भेजेंगे। यहां होने वाले मतदान की पल-पल की रिपोर्ट वह आयोग के पास भेजेंगे।

किस विधानसभा में कितने क्रिटिकल और वल्नरेबल बूथ

विधानसभा : बूथ

शहर पश्चिमी : 154

शहर उत्तरी : 64

शहर दक्षिणी : 38

बारा : 34

कोरांव : 67

फाफामऊ : 90

सोरांव : 127

फूलपुर : 102

प्रतापपुर : 09

हंडिया : 43

मेजा : 36

करछना : 122

एसएसपी ने यह बताया

क्रिटिकल पोलिंग बूथों पर पैरामिलिट्री की तैनाती के साथ ही वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। ड्रोन से भी संदिग्धों पर नजर रखी जाएगी। वल्नरेबल बूथों पर भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होंगे। गड़बड़ी की कोशिश करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।

अजय कुमार, एसएसपी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.