Move to Jagran APP

यूपी के मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह बोले- प्रियंका बताएं, दलित प्रेम की परिभाषा विभिन्‍न राज्यों में अलग-अलग क्यों

प्रयागराज प्रवास के दौरान कैबिनेट मंत्री ने कहा कि फाफामऊ की घटना दुखद है। इस मामले में आठ लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। उन्‍हाेंने प्रियंका वाड्रा पर तंज कसा। बोले कि कांग्रेस नेता यह बताएं कि कांग्रेस शासित राज्यों के लिए यह दलित प्रेम क्यों गुम हो जाता है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Sun, 28 Nov 2021 07:46 AM (IST)Updated: Sun, 28 Nov 2021 07:46 AM (IST)
यूपी के मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह बोले- प्रियंका बताएं, दलित प्रेम की परिभाषा विभिन्‍न राज्यों में अलग-अलग क्यों
फाफामऊ में सामूहिक हत्‍याकांड पर प्रियंका वाड्रा की टिप्‍पणी पर यूपी के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने सवाल किया।

प्रयागराज, जागरण संवाददाता। प्रयागराज के फाफामऊ क्षेत्र में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या के मामले में प्रियंका गांधी वाड्रा की टिप्पणी पर कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने सवाल किया है। उन्‍हाेंने कहा कि कांग्रेस नेता यह बताएं कि आपके लिए दलित प्रेम की परिभाषा अलग-अलग राज्यों के लिए अलग-अलग क्यों है। कांग्रेस नेता यह बताएं कि कांग्रेस शासित राज्यों के लिए यह दलित प्रेम क्यों गुम हो जाता है। इससे पहले कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट किया था कि मैं समता की लड़ाई के साथ हूं। मैं देश के संविधान के साथ हूं। मैं दलितों वंचितों पर जुल्म के खिलाफ, न्याय की आवाज के साथ हूं।

prime article banner

कैबिनेट मंत्री ने फाफामऊ की घटना को दुखद बताया

प्रयागराज प्रवास के दौरान कैबिनेट मंत्री ने कहा कि फाफामऊ की घटना दुखद है। इस मामले में आठ लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पीड़ित परिवार की सुरक्षा के लिए उनके निवास पर पुलिस पिकेट का प्रबंध कर दिया गया है। साथ ही सरकार ने 16.5 लाख की आर्थिक मदद भी दी है।

संविधान के अनुरूप आचरण के लिए संकल्प लेने का आह्वान

कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने संगम नगरी के प्रवास के दौरान आम लोगों से संविधान के अनुरूप आचरण करने का आह्वान किया। संकल्प दिलाया कि सभी लोग संविधान के अनुरूप कार्य करें। यह संविधान हमें अधिकार देता है तो हमारे कर्तव्यों की भी याद दिलाता है। प्रत्येक व्यक्ति को इसके प्रति सजग रहने की जरूरत है। सिर्फ अधिकार की बात करके हम राष्ट्र को प्रगति के पथ पर नहीं ले जा सकते हैं।

बूथ सम्मेलन को सफल बनाने भाजपाई पहुंचे जौनपुर

काशी क्षेत्र की ओर से आयोजित बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को सफल बनाने के लिए भाजपाइयों का जत्था संगम नगरी से जौनपुर पहुंचा। इनका नेतृत्व भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने किया। मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि सम्मेलन को सफल बनाने के लिए प्रयागराज के कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। यहां से कुल 3000 कार्यकर्ता रवाना हुए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.