Move to Jagran APP

यूपी के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह बोले- भाजपा साफ नीति और नीयत से चला रही है सरकार

यूपी के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि सपा और बसपा की सरकारों ने कभी भी गरीबों के हित के लिए योजनाएं नहीं बनाईं। दूसरी तरफ भाजपा की सरकार ने ग्रामीण गरीबों के साथ ही शहरी गरीबों के लिए भी आवास की सुविधा प्रदान की।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Sun, 05 Sep 2021 09:41 AM (IST)Updated: Sun, 05 Sep 2021 09:41 AM (IST)
यूपी के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह बोले- भाजपा साफ नीति और नीयत से चला रही है सरकार
यूपी के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने प्रयागराज में भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियां बताई।

प्रयागराज, जागरण संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार सब का साथ, सब का विकास और सब का विश्वास के सिद्धांत पर चल रही है। खासकर गरीबों के हित में एक के बाद एक फैसले सरकार की ओर से लिए जा रहे हैं। केंद्र के साथ ही उत्‍तर प्रदेश सरकार की नीति और नीयत साफ है। यह कहना है उत्‍तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह का।

loksabha election banner

मंत्री सिद्धार्थ नाथ प्रयागराज प्रवास पर हैं

यूपी के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह इन दिनों प्रयागराज प्रवास पर हैं। अपने निवास पर उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की सरकारों ने कभी भी गरीबों के हित के लिए योजनाएं नहीं बनाईं। यहां तक कि गरीबों को आवास अब तक नहीं दिया। दूसरी तरफ भाजपा की सरकार ने ग्रामीण गरीबों के साथ ही शहरी गरीबों के लिए भी आवास की सुविधा प्रदान की। सभी को शौचालय भी दिया। यह सकरार जाति और धर्म से ऊपर उठकर सभी के हित में कार्य कर रही है। बावजूद इसके विपक्ष झूठे आरोप लगाने पर तुला है।

मंत्री बोले, प्रयागराज शहर पश्चिमी को माफिया मुक्त कराया

उत्‍तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ने कहा कि शहर पश्चिमी को माफिया मुक्त कराया गया। अब कहीं से भी अतिक्रमण की शिकायतें नहीं मिल रही हैं। हां क्षेत्र में विकास की चर्चा जरूर शुरू हो चुकी है। क्षेत्र में सरकारी अस्पताल और विकास खंड कार्यालय बन रहा है। बाढ़ प्रभावित इलाकों के लिए भी कार्य योजना बनाई जा रही है। जल्द ही उन्हें राहत मिलेगी।

कहा कि रोजगार की भी राह दिखाई जा रही है

मंत्री सिद्धार्थनाथ ने कहा कि सभी गांवाें को मुख्य मार्गों से जोड़ा जा रहा है। स्वयं सहायता समूह बनाकर रोजगार की भी राह दिखाई जा रही है। ऊंन प्रोसेसिंग यूनिट का भी शिलान्यास हो चुका है। यह कार्य भी जल्द पूरा होगा। इतने विकास के कार्य पहले कभी नहीं हुए। यदि हुए होते तो आज क्षेत्र की सूरत कुछ और होती। हां पहले अपराध इसी रफ्तार से होते थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.