UP Cabinet Minister सिद्धार्थ नाथ चाचा के निधन से दुखी हैं, कहा-घर के बुजुर्ग का चला जाना दुखद
प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह के कोरोना वायरस से संक्रमित चाचा चौधरी अमर नाथ सिंह का निधन हो गया है। इस पर कैबिनेट मंत्री ने दुख जताया है। उन्होंने कहा कि चाचा की छत्रछाया में हम सभी सुरक्षित महसूस करते थे।
प्रयागराज, जेएनएन। कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह के चाचा चौधरी अमर नाथ सिंह का निधन हो गया है। वह कोरोना वायरस से संक्रमित थे। इससे कैबिनेट मंत्री व्यथित हैं। उन्होंने उनके निधन पर गहरा दुख जताया है। कहा कि उनकी छत्रछाया में हम सभी सुरक्षित महसूस करते थे। घर के बुजुर्ग का चला जाना बहुत दुखद होता है।
अगले सप्ताह प्रयागराज आएंगे कैबिनेट मंत्री
कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह के उनके बड़े भाई चौधरी जितेंद्र नाथ सिंह एवं चौधरी राधवेंद्र नाथ सिंह ने कहा कि अभी वह स्वयं कोरोना संक्रमण से मुक्त हुए हैं। उन्हें डॉक्टर के सुझाव पर अमल करना चाहिए। फिलहाल कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह इन दिनों प्रयागराज में नहीं हैं। उन्होंने अगले सप्ताह प्रयागराज आने की बात कही है।
कायस्थ पाठशाला में हुई शोक सभा
कायस्थ पाठशाला के पूर्व अध्यक्ष चौधरी अमरनाथ सिंह के निधन पर केपी इंटर कालेज में शिक्षकों व कर्मचारियों की शोक सभा हुई। केपी कम्युनिटी सेंटर में शोक संवेदना जताई गई। इस मौके पर प्रधानाचार्य डॉ. योगेन्द्र सिंह भी मौजूद रहे। वहीं केपी ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने कहा कि वह ट्रस्ट का स्तंभ, महान समाजसेवी, उदारवादी थे। इस मौके पर उपाध्यक्ष वित्त गिरीशचंद्र श्रीवास्तव, रवि श्रीवास्तव, अनिल श्रीवास्तव, कुलदीप नारायण श्रीवास्तव, रमेश चंद्र श्रीवास्तव, अनूप कुमार श्रीवास्तव आदि रहे।
इन्होंने भी जताई शोक संवेदना
पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अनिल शास्त्री ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। जिला और शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से शोक सभा हुई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रामकिशुन पटेल, किशोर वाष्र्णेय, शहर अध्यक्ष नफीस अनवर, फुजैल हाशमी, डा. एसबी लाल, तस्लीमुद्दीन, हरिकेश त्रिपाठी आदि थे। इलाहाबाद क्रिकेट एसोसिएशन और चौधरी नौनिहाल सिंह क्रिकेट अकादमी ने शोक जताया। इसमें आरपी भटनागर, ताहिर हसन, डॉ. सुरेश द्विवेदी, एसडी कौटिल्य, अनुराग श्रीवास्तव, डॉ. जूली ओझा, सत्यव्रत सहाय, अखिलेश त्रिपाठी, सोमेश्वर पांडेय, अनूप शर्मा, मो. आसिफ, शिवाकांत शुक्ला आदि थे।