जुए में हार-जीत पर विवाद में फायरिंग, दो युवक जख्मी Prayagraj News
सागर और सुधीर उनको वहीं मिल गए। दोनों कुछ समझ पाते इससे पहले बाइक सवार हमलावरों ने तमंचे से गोली मार दी। दोनों के पैर में गोली लगी है।
प्रयागराज,जेएनएन। जुए में हार जीत के विवाद को लेकर अल्लापुर में दो पक्षों में पहले मारपीट हुई और बाद में बाइक से आए दो युवकों ने दूसरे पक्ष के दो लोगों को गोली मार दी। दोनों के पैर में गोली लगी है। उन्हें स्वरूप रानी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शनिवार देर रात हुई वारदात के बाद मौके पर पुहंचे सीओ ने आरोपितों को पकडऩे के लिए कई जगह दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिले।
विवाद के बाद हुई मारपीट, कुछ देर बाद लौटकर आए और मार दी गोली
अल्लापुर कच्ची बस्ती का रहने वाला सागर और कर्नलगंज निवासी सुधीर शनिवार को कई युवकों के साथ जुआ खेल रहे थे। रात करीब 11 बजे हार-जीत को लेकर विवाद हो गया। मामला बढ़ा तो मारपीट होने लगी। आसपास के लोगों ने मामला शांत कराया। इसके बाद दोनों पक्ष एक-दूसरे को धमकाते हुए चले गए। रात करीब 12 बजे दो युवक बाइक से अल्लापुर डॉट पुल के पास पहुंचे। सागर और सुधीर उनको वहीं मिल गए। दोनों कुछ समझ पाते इससे पहले बाइक सवार हमलावरों ने तमंचे से गोली मार दी। दोनों के पैर में गोली लगी है। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो हमलावर भाग निकले। दो युवकों को वहां तब तक गोली लग चुकी थी।
पुलिस आरोपितों की तलाश में दे रही दबिश
मोहल्ले वासियों ने थाने में इस घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे जार्जटाउन थाना प्रभारी पवन कुमार त्रिवेदी ने बताया कि जुआ में हार-जीत को लेकर घटना होने की बात सामने आ रही है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमलावरों में तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।